Home National हल्द्वानी हिंसा: अब तक हो चुकी 6 लोगों की मौत, पूरे शहर में कर्फ्यू – India TV Hindi

हल्द्वानी हिंसा: अब तक हो चुकी 6 लोगों की मौत, पूरे शहर में कर्फ्यू – India TV Hindi

0
हल्द्वानी हिंसा: अब तक हो चुकी 6 लोगों की मौत, पूरे शहर में कर्फ्यू – India TV Hindi

[ad_1]

हल्द्वानी हिंसा- India TV Hindi

Image Source : PTI
हल्द्वानी हिंसा

हल्द्वानी: गुरुवार को उत्तराखंड में एक मस्जिद को तोड़ने के बाद बवाल मच गया। पूरा शहर हिंसा की चपेट में आ गया। पुलिस हालात पर काबू पाती तब तक उपद्रवी अपने मंसूबों को अंजाम दे चुके थे।  पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव किया जा रहा था। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई वाहनों में आग लगा दी गई। एक बार को हिंसा इतनी भीषण हो चली थी कि पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

हिंसा में 6 लोगों की मौत 

अब खबर आ रही है कि इस हिंसा में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। तमाम लोग घायल हैं, इसमें पुलिस के जवान और आम लोग भी शामिल हैं। पूरे हल्द्वानी शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात की नाजुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया है। 

हल्द्वानी हिंसा

Image Source : PTI

हल्द्वानी हिंसा

हिंसा और अफवाह को रोकने के लिए गुरुवार रात से शहर में इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके साथ ही आज सभी स्कूल भी बंद रहेंगे। इस पूरे बवाल में जॉनी, अनस, आरईस फहीम, इसरार और सीवान नामक व्यक्तियों की मौत हुई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें हल्द्वानी एसडीएम पारितोष वर्मा, कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार सचिन कुमार, सीओ स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहनी समेत अन्य लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

क्यों भड़क उठी हिंसा?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सरकारी जमीनों पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र में मलिक के बगीचे में बने अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसके बाद आसपास रहने वाले तमाम कथित अराजक तत्वों ने पुलिस और प्रशासन के ऊपर पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इस दौरान वहां मौजूद कई पत्रकारों को भी चोटें आई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अवैध हथियारों से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है। 

Latest India News



[ad_2]

Source link