Home Life Style हाई कोलेस्ट्रॉल की तरफ इशारा करते हैं ये लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर?

हाई कोलेस्ट्रॉल की तरफ इशारा करते हैं ये लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर?

0
हाई कोलेस्ट्रॉल की तरफ इशारा करते हैं ये लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर?

[ad_1]


कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना एक गंभीर समस्या है, जिसमें नसों में एक गंदा पदार्थ जमा हो जाता है। अगर इसका लेवल ज्यादा होने लगता है तो दिन से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोगों को अक्सर इसके बढ़ते लक्षणों के बारे में पता ही नहीं चलता है। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि गंदा कोलेस्ट्ऱॉल बढ़ने पर शरीर में क्या बदलाव दिखने लगते हैं। 

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, बेहत असरदार हैं ये उपाय

क्या है कोलेस्ट्रॉल? 

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण जानने से पहले आपको ये पता करना चाहिए कि आखिर कोलेस्ट्रॉल क्या है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं एलडीएल और एचडीएल। ये एक  मोम जैसा पदार्थ है, जो शरीर में कोशिका झिल्ली के साथ विटामिन डी और कुछ हॉर्मोन बनाने के लिए जरूरी है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को गंदा माना जाता है क्योंकि यही शरीर में परेशानियों का कारण बनता है।

क्या हैं कोलेस्ट्रॉल के लक्षण? 

– जी मिचलाना

– सुन्न होना 

– अस्पष्ट बोलना 

– ज्यादा थकान

– सीने में दर्द 

– सांस लेने में मुश्किल

– हाथ-पांव में सुन्नपन या ठंडक

– हाई ब्लड प्रेशर 

शरीर में महसूस होते हैं ये बदलाव

आंखों पर होता है असर

रिपोर्ट्स की मानें तो हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर नजर में बदलाव, एक आंख में धुंधला दिखना, फ्लोटर्स में अंधेरा आना, आंख में दर्द है। उच्च कोलेस्ट्रॉल आर्कस सेनिलिस के रूप में आंखों में उपस्थित हो सकता है।

जीभ पर भी महसूस होता है बदलाव

जीभ भी हाई कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित हो सकती है। बालों वाली जीभ नामक स्थिति तब हो सकती है जब जीभ की सतह पर छोटे-छोटे उभार (पैपिल्ले) बढ़ जाते हैं और उनका रंग फीका पड़ जाता है।

पैरों पर भी महसूस होता है बदलाव

पैरों में हाई कोलेस्ट्रॉल के सबसे आम लक्षणों में से एक एक स्थिति है जिसे क्लॉडिकेशन कहा जाता है। यह तब होता है जब कोलेस्ट्रॉल और दूसरे पदार्थों के निर्माण के कारण पैरों में ब्लड वेसल्स संकुचित हो जाती हैं।

 

कैसे लगाएं कोलेस्ट्रॉल का पता? 

कोलेस्ट्रल का पता लगाने के लिए लिपिड प्रोफाइल नाम के ब्लड टेस्ट करवाना होहा। इसी से आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल का पता चलेगा। इसे करने के लिए एक बांह से ब्लड का एक छोटा सा सेम्पल लिया जाएगा। इसके अलावा भी कुछ जांच से कोलेस्ट्रॉल चेक कर सकते हैं, लेकिन एक लिपिड प्रोफाइल सबसे ज्यादा जानकारी देता है। 

Health: बीयर से कम होता है कोलेस्ट्रॉल? रोजाना पीने वाले दें ध्यान

कितना होना चाहिए नॉर्मल कोलेस्ट्ऱॉल 

रिपोर्ट्स की मानें तो सामान्य तौर पर  कुल कोलेस्ट्रॉल का लेवस 200 एमजी/डीएल से कम होना सामान्य है। 200 से 239 एमजी/डीएल  कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है। 240 एमजी/डीएल या इससे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई माना जाता।

अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए और जांच करानी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: किडनी और कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण है ये घास, चर्बी की भी होगी छुट्टी

[ad_2]

Source link