Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleहाई बीपी के मरीज अपनाएं नहाने का ये तरीका, तेज धमनियों के...

हाई बीपी के मरीज अपनाएं नहाने का ये तरीका, तेज धमनियों के साथ दिमाग रहेगा शांत


Image Source : FREEPIK
Can a hot shower lower blood pressure

Is hot or cold bath better for high blood pressure: सुनने में भले ही आपको लग रहा होगा कि नहाने के तरीके में बदलाव कर आप इस समस्या से कैसे कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन, ये तरीका काफी साइंटिफिक है। दरअसल, इसे समझने के लिए आपको यह समझना होगा कि हाई बीपी की दिक्कत होती कैसे है। तो, बता दें कि हाई बीपी की समस्या में बड़ी धमनियों (large arteries) में ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। क्योंकि ये सीधे दिल से जुड़े होते हैं तो, हाई बीपी की समस्या में ये दिक्कत पूरे शरीर में देखी जा सकती है। ऐसे में नहाने का सही तरीका इस समस्या को कंट्रोल में रहने का एक तरीका हो सकता है। कैसे, जानते हैं  हाई बीपी में नहाने का सही तरीका। 

गर्म या ठंडा, हाई बीपी में किस पानी से नहाएं-Hot or cold shower for high bp in hindi? 

ब्लड प्रेशर हाई होने पर क्या नहाना इसे कम करने का एक तरीका हो सकता है। इस दौरान गर्म पानी से नहाना (Does hot shower raise blood pressure) हाई बीपी की समस्या को कम कर सकता है। यह उन लोगों के लिए दिल की बीमारियों से बचने का एक कारगर तरीका हो सकता है। दरअसल, ये मांसपेशियों के तनाव को दूर करता है। साथ ही गर्म पानी से नहाने से तनाव दूर हो सकता है और मन शांत हो सकता है। इससे बीपी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो, सिर पर से सीधा पानी डालते हुए गर्म पानी से नहाएं।

 Hot shower benefits in high bp

Image Source : FREEPIK

Hot shower benefits in high bp

15 दिनों में High Uric Acid को Low कर सकता है ये ड्रिंक, आयुर्वेद में गाउट के दर्द का है कारगर उपाय

हाई बीपी में गर्म पानी से नहाने के फायदे-Hot shower benefits in high bp

हाई बीपी में गर्म पानी से नहाना आपके ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करने में मदद कर सकता है। इससे दिल का प्रेशर कम होता है और दिल को आराम मिलता है। साथ ही ये मेंटल रिलेक्स भी देता है जिससे आप बेहतर महसूस करने लगते हैं।

शुगर के मरीज होकर भी आप पी रहे हैं कॉफी? जानें डायबिटीज में कितना सही है ये फैसला

साथ ही गर्म पानी से नहाना रक्त वाहिकाओं के लिए एक बेहतर एक्सरसाइज हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी शरीर पर शारीरिक दबाव बनाता है और इसलिए यह हमारे हृदय की क्षमता को बढ़ाता है। दूसरे शब्दों में, जब हम पानी के अंदर होते हैं, तो दिल तेजी से और मजबूत काम करता है। तो, अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो आपको अपने नहाने के तरीके में ये बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments