[ad_1]
राजकुमार सिंह/वैशाली. अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं और गुलाब जामुन या रसगुल्ला के अलावा कुछ और खाने की चाहत रखते हैं, तो खोआ वाला चंद्रकला एक बेहतर विकल्प हो सकता है. अगर आप हाजीपुर के शुक्ला मार्केट का चंद्रकला एक बार खा लेंगे तो बार- बार यहां आ जाएं. यहां सिर्फ चन्द्रकला खाने के लिए लोग दूर- दराज से पहुंचते हैं. आप यह भी कह सकते हैं कि अगर कोई हाजीपुर आता है तो यहां का चन्द्रकला जरूर खाता है.
हर दिन 500 पीस मिठाई की बिक्री
शुक्ला मार्केट में स्थित इस छोटी सी मिठाई दुकान में प्रतिदिन 500 से अधिक पीस चंद्रकला की बिक्री होती है. इस दुकान के मालिक लक्ष्मी महतो बताते हैं कि लगभग 10 साल पहले उन्होंने चन्द्रकला बनाना शुरू किया था. आज ना सिर्फ वैशाली जिले के कोने-कोने से, बल्कि दूसरे जिले के लोग भी स्वादिष्ट चन्द्रकला खाने आते हैं. वे बताते हैं कि चंद्रकला बनाने में खोआ और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करते हैं. इससे इसका स्वाद काफी अच्छा होता है.
15 रुपए पीस है चंद्रकला मिठाई
दुकानदार लक्ष्मी महतो बताते हैं कि इस मिठाई को बनाने में कई सामान की जरूरत होती है. जिसका खर्च लगभग 10 रुपए प्रति पीस आता है. इसे 15 रुपए की दर से बेचा जाता है. लक्ष्मी महतो ने बताया कि उनकी दुकान की बनी चन्द्रकला मिठाई पूरे जिले में मशहूर है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इसे खाने के लिए यहां आते हैं. इससे अच्छा मुनाफा भी हो जाता है. प्रतिदिन 500 से अधिक पीस चंद्रकला मिठाई की बिक्री हो जाती है. दूसरी मिठाई से इसका स्वाद काफी अलग है.
.
Tags: Bihar News, Food 18, Hajipur news, Life style, Local18
FIRST PUBLISHED : November 4, 2023, 18:11 IST
[ad_2]
Source link