Saturday, April 12, 2025
Google search engine
HomeLife Styleहाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन रंगों से लगाएं नेल पॉलिश,...

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन रंगों से लगाएं नेल पॉलिश, समर सीजन के लिए हैं बेस्ट


ऐप पर पढ़ें

नेल्स पर किस तरह का रंग लगाएं इसे लेकर अक्सर लड़कियां कंफ्यूज रहती हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में स्किन की रंगत में फर्क आ जाता है, जिसकी वजह से कंफ्यूजन और भी बढ़ जाता है। ब्यूटीफुल नेल कलर्स ट्राई करना चाहते हैं तो यहां देखिए कुछ बेहतरीन रंगों के बारे में। जो गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट हैं। इन रंगों को हर स्किन टोन वाली महिलाएं ट्राई कर सकती हैं। 

1) हॉट पिंक कलर

पिंक एक ऐसा रंग है जो गर्मियों के लिए बेहतरीन है। हॉट पिंक, रास्पबेरी पिंक जैसे कलर गर्मी में काफी अच्छे लगते हैं। को-ऑर्ड सेट के साथ पिंक नेल्स काफी अच्छे लगते हैं। 

2) ब्लू कलर 

गर्मी में ब्लू कलर अच्छे लगते हैं। इसमें ब्राइट शेड, जेल, मैट या लाइट ब्लू कलर ट्राई कर सकते हैं। इस मौसम में रॉयल ब्लू कलर भी बहुत अच्छा लगता है।

3) पिस्ता कलर

ग्रीन के शेड्स में पिस्ता कलर भी काफी अच्छा लगता है। यह एक न्यूट्रल शेड है जो सभी तरह के कपड़ों के साथ अच्छा लगता है। इस मौसम में पिस्ता शेड जरूर ट्राई करें।

4) मल्टी कलर 

गर्मी के सीजन में ब्राइट रंगों को पहनना पसंद किया जाता है। ऐसे में नेल्स पर भी अलग-अलग रंगों को लगाया जा सकता है। इसमें लाइम, ब्लू, पिंक, पीच और व्हाइट रंग लगा सकते हैं।

5) कोरल शेड 

इस मौसम में कोरल शेड अच्छा लगता है। इसी के साथ ये सभी स्किन टोन पर सूट करता है।  कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो इस शेड को लगाएं।

हाथ-पैर में आता है पसीना तो निपटने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments