[ad_1]
Last Updated:
Should Heart Patients Eat Mango: एक्सपर्ट के मुताबिक हार्ट के मरीजों को आम सीमित मात्रा में खाना चाहिए. आम में विटामिन A, C, E, फाइबर और पोटैशियम होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. डायबिटीज के मरीजों …और पढ़ें
डाइटिशियन के अनुसार दिल के मरीज भी आम खा सकते हैं.
हाइलाइट्स
- एक्सपर्ट के अनुसार हार्ट के मरीज भी लिमिट में आम खा सकते हैं.
- आम में विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और पोटैशियम होते हैं.
- डायबिटीज के मरीजों को आम खाने में सावधानी बरतनी चाहिए.
Heart Disease & Mango Benefits: गर्मियों में आम खाना सभी को पसंद होता है. आम गर्मियों का सबसे बढ़िया फल माना जाता है और बेहद स्वादिष्ट होता है. आम काफी मीठा होता है और इसकी वजह से कई लोग हार्ट के मरीजों के लिए इसे ठीक नहीं मानते हैं. आम में नेचुरल शुगर होती है और इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है. हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो सभी लोग कम मात्रा में आम का सेवन कर सकते हैं. इससे सेहत को नुकसान नहीं होगा, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है. आम के शौकीन लोगों को इससे जुड़ी जरूरी बातें जान लेनी चाहिए.
नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आम में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E और फाइबर के साथ-साथ पोटैशियम जैसे मिनरल्स भी भरपूर होते हैं. विटामिन C दिल की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. आम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हार्ट की धमनियों को साफ रखने और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं. इससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है.
डाइटिशियन कामिनी ने बताया कि आम खाना फायदेमंद होता है, लेकिन हार्ट के मरीजों को आम का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए. पका हुआ आम ज्यादा मीठा होता है, इसलिए उसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए. दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना जरूरी होता है. आम में मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद करता है, लेकिन अधिक मात्रा में आम खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है. इसलिए दिल के मरीज एक दिन में एक आम ही खाएं.
एक्सपर्ट के मुताबिक हार्ट के कई मरीजों को डायबिटीज भी होती है और ऐसे लोगों को आम खाने से बचना चाहिए. आम में मिठास ज्यादा होती है और इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. इसके हार्ट को भी नुकसान हो सकता है. अगर आपका शुगर लेवल अनकंट्रोल है, तो आम को सख्ती से अवॉइड करें. अगर ब्लड शुगर कंट्रोल में है, तो थोड़ी मात्रा में आम खाया जा सकता है. बेहतर होगा कि इसे दोपहर में खाया जाए ताकि शरीर को एनर्जी मिल सके और पाचन सही रहे.
डाइटिशियन की मानें तो आम हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक नहीं होता है. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिनसे हार्ट हेल्थ को फायदा होता है. हालांकि दिल के मरीजों को लिमिट में आम खाना चाहिए. ज्यादा मात्रा में खाने से नुकसान हो सकता है. अगर आपको हार्ट के अलावा भी कोई बीमारी है, तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से कंसल्ट करने के बाद ही आम का सेवन करें. इससे सेहत को नुकसान नहीं होगा और आप आम का आनंद भी ले पाएंगे.

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें
[ad_2]
Source link