Home National हिंदू मंदिरों पर हमले को लेकर अब आया ऑस्ट्रेलियाई PM का बयान, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

हिंदू मंदिरों पर हमले को लेकर अब आया ऑस्ट्रेलियाई PM का बयान, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

0
हिंदू मंदिरों पर हमले को लेकर अब आया ऑस्ट्रेलियाई PM का बयान, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने को लेकर पहली बार ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री का बयान सामने आया है। एक आधिकारिक बयान में आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया धार्मिक इमारतों में होने वाली किसी भी चरम कार्रवाई और हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिरों के खिलाफ ऐसे किसी भी हमले के लिए कोई जगह नहीं है।

अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए आश्वासन के बारे में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए, अल्बनीस ने कहा, “मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जो लोगों की आस्था का सम्मान करता है। हम उस तरह के चरम कृत्यों और हमलों को बर्दाश्त नहीं करते हैं जो हमने धार्मिक इमारतों पर देखे हैं, चाहे वे हिंदू मंदिर हों, मस्जिद हों, सिनेगॉग हों या चर्च हों। ऑस्ट्रेलिया में इसकी कोई जगह नहीं है।” उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पुलिस और हमारी सुरक्षा एजेंसियों के जरिए हर कार्रवाई करेंगे कि जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी सजा मिले। हम एक सहिष्णु बहुसांस्कृतिक राष्ट्र हैं, और इस गतिविधि के लिए ऑस्ट्रेलिया में कोई जगह नहीं है।” 

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की हालिया घटनाओं और वहां खालिस्तानी समर्थक गतिविधियों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज को भारत की चिंताओं से अवगत कराया। दोनों नेता रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को जल्द से जल्द पूरा करने पर सहमत हुए।

मोदी ने अल्बनीज की मौजूदगी में मीडिया को दिए बयान में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के योगदान का जिक्र किया और पिछले कुछ हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की खबरों को ‘खेद का विषय’ बताया। मोदी ने कहा, ‘‘भारतीय प्रवासी अब आस्ट्रेलिया में दूसरा सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यह भारतीय समुदाय ऑस्ट्रेलिया के समाज और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है, लेकिन यह खेद का विषय है कि पिछले कुछ सप्ताह से ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की खबरें नियमित रूप से आ रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्वाभाविक है कि ऐसे समाचार भारत में सभी लोगों को चिंतित करते हैं, हमारे मन को व्यथित करते हैं।’’

मोदी ने कहा कि उन्होंने इन भावनाओं और चिंताओं को प्रधानमंत्री अल्बनीज के समक्ष रखा। भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा उनके लिए विशेष प्राथमिकता है और इस विषय पर हमारे दल नियमित संपर्क में रहेंगे और यथासंभव सहयोग करेंगे।’’

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुक्रवार को भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार अपने देश में भारतीय समुदाय को सुरक्षा और सकारात्मक माहौल मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात के दौरान की। उनकी यह टिप्पणी हाल के सप्ताह में ऑस्ट्रेलिया स्थित मंदिरों पर हमले की खबरों की पृष्ठभूमि में आई है। राष्ट्रपति भवन में अल्बनीज और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय अपने कठिन परिश्रम और शांतिप्रियता के साथ-साथ उद्यमी कुशलता के लिए जाना जाता है।’’

[ad_2]

Source link