[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
छेड़छाड़, वेश्या और हाउस वाइफ जैसे शब्द जल्द ही कानूनी शब्दावली से बाहर हो सकते हैं। इसकी जगह सड़क पर यौन उत्पीड़न, यौनकर्मी और गृह स्वामिनी (होममेकर) जैसे शब्द ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैंडबुक लॉन्च किया। वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम लड़के की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म किया गया, तब काफी हंगामा मचा। कश्मीर की तमाम क्षेत्रीय पार्टियों से लेकर कांग्रेस तक ने विरोध किया। इसी दौरान, घाटी में आईएएस अधिकारी शाह फैसल भी चर्चा में आ गए, जिन्होंने नौकरी छोड़कर एक दल का गठन किया। इसमें उन्हें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा शेहला रशीद का भी साथ मिला। जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट नामक पार्टी के गठन के बाद शाह फैसल ने केंद्र सरकार के अनुच्छेद-370 हटाए जाने के फैसले का जमकर विरोध जताया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म किया गया, तब काफी हंगामा मचा। कश्मीर की तमाम क्षेत्रीय पार्टियों से लेकर कांग्रेस तक ने विरोध किया। इसी दौरान, घाटी में आईएएस अधिकारी शाह फैसल भी चर्चा में आ गए, जिन्होंने नौकरी छोड़कर एक दल का गठन किया। इसमें उन्हें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा शेहला रशीद का भी साथ मिला। जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट नामक पार्टी के गठन के बाद शाह फैसल ने केंद्र सरकार के अनुच्छेद-370 हटाए जाने के फैसले का जमकर विरोध जताया।
पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली में सभी सातों सीटों पर लड़ाई की तैयारी
लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें काफी अहम मानी जा रही हैं। इन सभी सीटों पर चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मंथन किया है। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए। करीब तीन घंटों तक चली इस बैठक के बाद पार्टी नेता अलका लांबा मीडिया के सामने आईं। पढ़ें पूरी खबर…
अफेयर, हाउसवाइफ जैसे शब्दों पर SC में रोक
सुप्रीम कोर्ट ने लैंगिक भेदभाव या असमानता दर्शाने वाले शब्दों के इस्तेमाल से बचने के लिए रूलबुक तैयार की है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर यह फैसला लिया गया है।इसमें न्यायाधीशों को अदालती आदेशों और कानूनी भाषा में लैंगिक पूर्वाग्रह से बचने की सलाह दी गई है। किसी भी तरह के स्टीरियोटाइप से बचने के लिए कुछ शब्दों को बोलने से परहेज को कहा गया है। इसके अलावा उनके विकल्प के तौर पर किन शब्दों का इस्तेमाल हो सकता है, उनकी भी लिस्ट दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
हिंदू लड़की संग जाने पर मुस्लिम लड़के की पिटाई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम लड़के की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग एक लड़के को पीटते नजर आ रहे हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद है, जो मारपीट में दखल न देता दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
राष्ट्रपति के लिए होगी गदर-2 की VIP स्क्रीनिंग?
क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए फिल्म गदर-2 की VIP स्क्रीनिंग होगी? दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। हालांकि अब भारत सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गदर-2 फिल्म की कोई स्पेशल वीआईपी स्क्रीनिंग आयोजित नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link