Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalहिमाचल में CM कौन? प्रियंका गांधी निकालेंगी हल, जल्द कर सकती हैं...

हिमाचल में CM कौन? प्रियंका गांधी निकालेंगी हल, जल्द कर सकती हैं ऐलान


ऐप पर पढ़ें

who will be himachal cm: हिमाचल में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर कांग्रेस पार्टी में अभी सहमति नहीं हो पाई है। लेकिन, सूत्रों से पता लगा है कि कांग्रेस आलाकमान ने इसकी जिम्मेदारी प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी है। वो ही इसका सल्यूशन निकालेंगी। बता दें कि हिमाचल चुनाव के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्तता के चलते प्रियंका ही प्रदेश ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली थी। अब वे ही सीएम पद को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद करिश्माई तरीके से कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया और 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की। कम से कम 10 सीटों पर एक प्रतिशत वोट अंतर रहने के बाद अब कांग्रेस हिमाचल में सिकंदर बनकर उभरी है। हिमाचल में सरकार बनाने के बाद हालांकि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की राह आसान है लेकिन, सीएम पद को लेकर पार्टी में मतभेद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरभद्र सिंह की पत्नी और पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह की दावेदारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खु, राजिंदर राणा और सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस रेस में आगे चल रहे हैं। 

मां के लिए सीट छोड़ दूंगाः बिक्रमादित्य सिंह

वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने के बाद यह दावा किया कि अगर उनकी मां को सीएम बनाया जाता है तो वे अपनी सीट छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। वीरभद्र सिंह पत्नी प्रतिभा सिंह ने यह तक कहा कि उनके पति और दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर कांग्रेस पार्टी को हिमाचल में जीत मिली है। ऐसे में सीएम पद के लिए उनके परिवार का दावा ज्यादा मजबूत है। हालांकि अंतिम फैसला आलाकमान को ही लेना है।

सुक्खु ने दिखाई ताकत, चंद्र कुमार सिंह की नई एंट्री

हिमाचल में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में पार्टी जारी खींचतान के बीच विधायकों का शक्ति प्रदर्शन जारी है। सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हालांकि 21 विधायकों के साथ मीटिंग करके आलाकमान को अपनी शक्ति दिखाई लेकिन, इस बीच पार्टी में सीनीयर नेता और विधायक चंद्र कुमार सिंह की भी सीएम रेस में एंट्री हो गई है। 

प्रतिभा और सुक्खु की दावेदारी खटाई में

बताया तो यह भी जा रहा है कि सीएम की रेस से प्रतिभा सिंह और सुक्खु बाहर हो गए हैं। इस बीच अब रेस में राजिंद्र राणा, मुकेश अग्निहोत्री और नई एंट्री के रूप में चंद्र कुमार सिंह का नाम आगे चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी सीएम के नाम का ऐलान कर सकती हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments