Home Life Style हैलोवीन पार्टी को बच्चों के लिए बनाए खास, कम खर्च में गेम से लेकर पार्टी अरेंज करने के टिप्स

हैलोवीन पार्टी को बच्चों के लिए बनाए खास, कम खर्च में गेम से लेकर पार्टी अरेंज करने के टिप्स

0
हैलोवीन पार्टी को बच्चों के लिए बनाए खास, कम खर्च में गेम से लेकर पार्टी अरेंज करने के टिप्स

[ad_1]

Halloween Party Ideas For Kids: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का फेवरेट हैलोवीन पर्व आज सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में भी बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। हैलोवीन पर्व हर साल अक्टूबर महीने के आखिरी दिन 31 तारीख को मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। हालांकि आजकल लोग इस त्योहार को मस्ती, मजाक, और छुट्टियों के तौर पर भी मनाने लगे हैं। अगर आप भी इस साल अपने घर पर बच्चों के लिए हैलोवीन पार्टी रखने की सोच रहे हैं तो कम खर्च में ये इंटरेस्टिंग पार्टी आइडियाज आपकी पार्टी को यादगार बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 

हैलोवीन पार्टी में क्या होता है खास-

हैलोवीन डे के दिन बड़े शहरों में हैलोवीन थीम पार्टीज आयोजित की जाती हैं। इन पार्टीज में लोग अतरंगी मेकअप कैरी करते हुए खुद को किसी ‘भूत’  या डरावने शख्स की तरह तैयार करते हैं। इस तरह की हैलोवीन पार्टी में शामिल बच्चों को चॉकलेट्स और टॉफी भी खाने के लिए दी जाती हैं।

कम खर्च में हैलोवीन पार्टी को खास बनाने के टिप्स-

एंट्रेंस एरिया की सजावट-


हैलोवीन पार्टी को खास बनाने की शुरूआत अपने घर के एंट्रेंस एरिया से करें। अपने गेस्‍ट के स्‍वागत के लिए अगर आप घर से लेकर एंट्रेंस एरिया तक को अच्‍छी तरह से थीम डेकोरेट करेंगे तो आपकी पार्टी का मजा दोगुना हो जाएगा। 

हॉन्टेड हाउस डेकोरेशन-

हैलोवीन पार्टी की सजावट को लेकर अगर आप थोड़ा कंफ्यूज हैं तो पार्टी की डेकोरेशन को थोड़ा हॉन्टेड लुक देने के लिए खिड़कियों पर बड़ी-बड़ी मकड़ियों, नारंगी कद्दू और हरे रंग की चुड़ैलों के आकार या फोटो से घर को सजा सकते हैं। छोटे बच्‍चों के लिए क्‍यूट भूत के स्‍ट्रक्‍चर या पोशक भी टांग सकते हैं। आप चाहे तो हैलोवीन फोटोज के साथ बैंगनी और नारंगी रंग की लाइट का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। लाइट्स की मदद से दीवारों पर थीम भी बना सकते हैं। ये सभी चीजें आपकी पार्टी में हॉरर लुक क्रिएट करेंगे। 

नाइट गेम- 

हैलोवीन पार्टी को मजेदार बनाने के लिए आप नाइट्स गेम्स का भी सहारा ले सकते हैं। इसमें आप ऑपरेशन, क्विज या क्लू जैसे कुछ हैलोवीन-थीम वाले बोर्ड गेम खेल सकते हैं। लाइट्स की मदद से दीवारों पर थीम भी बना सकते हैं। 

कद्दू नक्काशी-

हैलोवीन की रात को और ज्यादा डरावना बनाने के लिए आप अपनी और बच्चों की कला का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।इसके लिए आप कद्दू पर हैलोवीन नक्काशी कर सकते हैं। कद्दू को सजाने के लिए, पोकेमॉन पैटर्न जैसे स्टेंसिल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हैलोवीन पार्टी की ड्रेस-

अगर आप हैलोवीन पर कुछ मजेदार खेल ढूंढ रहे हैं, तो घर पर ही हैलोवीन के लिए डिजाइनर पोशाक बनाना भी एक्टिविटी गेम का हिस्सा बना सकते हैं। अपने दोस्तों को उनके पुराने कपड़े से क्राफ्ट बनाने का टास्क दें। सबसे अच्छी और समय से बनने वाली पोशाक को बनाने वाले के लिए स्पेशल गिफ्ट रखें। ये पार्टी में आने वाले लोगों के उत्साह को बनाए रखेगा।   

अपने घर को हॉन्टेड प्लेस के तौर पर बदलें

अगर आप हैलोवीन के लिए एक्टिविटी आधारित गेम की तलाश कर रहे हैं, तो अपने ही घर में डरावना माहौल बना सकते हैं। अपनी पसंदीदा मोमबत्तियां जलाएं, अपने लॉन में बड़ा कंकाल का लगाएं और डरावने गाने बजाएं। इसके अलावा मेन डोर, लिविंग रूम, बेडरूम और बाथरूम को सजाएं। एक बार जब आप अपना घर सजा लेते हैं, तो दोस्तों के लिए पहले से ही डरावनी कहानियां तैयार कर सकते हैं और सभी साथ में डरावनी फिल्में देख सकते हैं। 

डरावनी कहानियां-

देर रात मेहमानों को कुछ डरावनी कहानियों के लिए इकट्ठा करें और बारी-बारी से डरावनी कहानियां सुनाने के लिए कहें। ये तरीका भी आपकी पार्टी को मजेदार बना देगा। 

[ad_2]

Source link