Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeSportsहॉकी विश्व कप 2023 से पहले विश्व कप विलेज का हुआ उद्घाटन,...

हॉकी विश्व कप 2023 से पहले विश्व कप विलेज का हुआ उद्घाटन, विश्व कप जीतने पर हर खिलाड़ी को मिलेंगे इतने करोड़


ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 से पहले आज राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में स्थापित विश्व कप विलेज (गांव) का उद्घाटन किया। राउरकेला के इस नवनिर्मित स्टेडियम में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

विश्व कप विलेज को रिकॉर्ड नौ महीनों के भीतर विकसित किया गया है। इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाएं हैं। इस परिसर में 225 कमरे हैं, जिनमें विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमें और इससे जुड़े अधिकारी रहेंगे।

ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, 5टी सचिव वी. के. पांडियन, खेल सचिव आर. विनील कृष्णा, आईडीसीओ के एमडी भूपेंद्र सिंह पूनिया, हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह और ओडिशा सरकार व हॉकी इंडिया के अधिकारी उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित थे।

जीतने पर हर खिलाड़ी को 1 करोड़ मिलेंगे

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के साथ बातचीत की। भारतीय पुरुष टीम विश्व कप विलेज में रह रही है। मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया के विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे चैंपियन बनकर उभरेंगे।

खिलाड़ियों ने ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और देश के खिलाड़ियों के लिए हॉकी के क्षेत्र में एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र (holistic ecosystem) विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री पटनायक को धन्यवाद भी दिया।

हॉकी प्रैक्टिस सेंटर और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के साथ विश्व कप विलेज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए इस बड़े टूर्नामेंट के लिए एक समग्र रूप से खेलने लायक वातावरण प्रदान करेगा।

पहला हॉकी विश्व कप खेलने के लिए भुवनेश्वर पहुंची चिली की टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, कप्तान ने कहा-

ओडिशा की संस्कृति को दर्शाने वाली बेहतरीन सेवा और आतिथ्य प्रदान करने के लिए हॉकी इंडिया ने ताज होटल के साथ हाथ मिलाया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments