[ad_1]
cbse date sheet of class 12 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने आखिरकार कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी और 5 अप्रैल, 2023 तक चलेंगी। कक्षा 12वीं का मैथ्स का पेपर 11 मार्च का तय किया गया है जबकि होली 8 मार्च की है। होली के बाद तीसरे ही मैथ्स का पेपर होने के चलते स्टूडेंट्स का रंगों का त्योहार थोड़ा फीका जरूर पडे़गा। त्योहार के दिन उन्हें पढ़ाई करनी होगी। हालांकि डेटशीट में देखा जा सकता है कि सीबीएसई ने पेपरों के बीच अच्छा गैप दिया है। आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए संतुलित डेटशीट तैयारी की गई है।
12वीं कॉमर्स साइट की डेटशीट
15 फरवरी – इंटरप्रिन्योरशिप
20 फरवरी – हिन्दी
24 फरवरी – अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव
11 मार्च – एप्लाइड मैथ्स / मैथ्स
13 मार्च – फिजिकल एजुकेशन
17 मार्च – इकोनॉमिक्स
25 मार्च- बिजनेस स्टडीज
31 मार्च – अकाउंटेंसी
CBSE Date Sheet 2023 : सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
12वीं साइंस साइड की डेटशीट
अंग्रेजी – फरवरी 24, 2023
केमिस्ट्री – फरवरी 28, 2023
फिजिक्स – 6 मार्च, 2023
मैथ्स – 11 मार्च, 2023
फिजिकल एजुकेशन – 13 मार्च, 2023
बायोलॉजी – 16 मार्च, 2023
कंप्यूटर- 23 मार्च, 2023
12वीं आर्ट्स ह्यूमेनिटीज साइड की डेटशीट
20 फरवरी – हिन्दी
23 फरवरी – हिंदुस्तानी संगीत
24 फरवरी – अंग्रेजी
1 मार्च – भूगोल
4 मार्च – वोकल म्यूजिक
9 मार्च – लीगल स्टडीज
13 मार्च – फिजिकल एजुकेशन
17 मार्च – इकोनॉमिक्स
18 मार्च – पेंटिंग
20 मार्च – पॉलिटिकल साइंस
29 मार्च – हिस्ट्री
3 अप्रैल – सोशियोलॉजी
4 अप्रैल – मास मीडिया
5 अप्रैल – साइकोलॉजी
सीबीएसई ने कहा है कि 10वीं, 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
सीबीएसई ने कहा है कि जेईई मेन समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 10वीं 12वीं की डेटशीट तैयार की गई है। यह डेटशीट लगभग 40,000 विषयों के कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए भी बनाई गई है ताकि किसी एक छात्र के दो विषयों के पेपर एक ही दिन न पड़ जाएं।
[ad_2]
Source link