Home Life Style होली कैलेंडर 2023: कब है बरसाना की लट्ठमार होली, लड्डू होली, होलिका दहन और रंग पंचमी? यहां देखें पूरी लिस्ट

होली कैलेंडर 2023: कब है बरसाना की लट्ठमार होली, लड्डू होली, होलिका दहन और रंग पंचमी? यहां देखें पूरी लिस्ट

0
होली कैलेंडर 2023: कब है बरसाना की लट्ठमार होली, लड्डू होली, होलिका दहन और रंग पंचमी? यहां देखें पूरी लिस्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

दुनिया भर में ब्रज की होली प्रसिद्ध है.
बरसाना की गोपियां हर साल फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को नंदगांव फाग आमंत्रण भेजती हैं.
नंदगांव के हुरयारे बरसाना की गोपियों के संग होली खेलने के लिए आते हैं.

रंगों के त्योहार होली की तैयारियां फुलेरा दूज से शुरू हो गई हैं. होली का त्योहार देश में कई स्थानों पर अलग-अलग रूप में मनाया जाता है, लेकिन दुनिया भर में ब्रज की होली प्रसिद्ध है. ब्रज मंडल में फुलेरा दूज से होली का प्रारंभ हो जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण फूलों की होली खेलते हैं, उसके बाद होलाष्टक के दिन यानि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को नंदगांव में फाग आमंत्रण बरसाना की गोपियों के यहां से भेजा जाता है. उसी दिन शाम को बरसाना में लाडली जी के मंदिर में लड्डू होली खेली जाती है. उसके अगले ही दिन विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लट्ठमार होली होती है. आइए जानते हैं कि इस साल 2023 में होली, होलिका दहन, बरसाना में लड्डू होली, बरसाना की लट्ठमार होली, रंग पंचमी कब है?

होली 2023 किस दिन क्या है?
21 फरवरी, दिन: मंगलवार: फुलेरा दूज
27 फरवरी, दिन: सोमवार: होलाष्टक प्रारंभ, बरसाना में लड्डू होली, नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव
28 फरवरी, दिन: मंगलवार: बरसाना की लट्ठमार होली
01 मार्च, दिन: बुधवार: नंदगांव की लट्‌ठमार होली
03 मार्च, दिन: शुक्रवार: रंगभरी एकादशी, मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि होली
04 मार्च, दिन: शनिवार: छड़ीमार होली गोकुल
06 मार्च, दिन: सोमवार: होलिका दहन, ब्रज क्षेत्र में
07 मार्च, दिन: मंगलवार: मथुरा होली, होलिका दहन (देश में अन्य जगहों पर).
08 मार्च, दिन: बुधवार: होली (देश में अन्य जगहों पर), रावल हुरंगा, नंदगांव हुरंगा और दाऊजी का हुरंगा
12 मार्च, दिन: रविवार: रंग पंचमी

यह भी पढ़ें: इस साल कब है होली? क्या है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, जान लें भद्रा काल

नंदगांव में फाग आमंत्रण: बरसाना की गोपियां हर साल फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को नंदगांव फाग आमंत्रण भेजती हैं, ताकि वहां के हुरयारे होली खेलने आएं.

बरसाना की लड्डू होली: उस दिन नंदगांव से एक पांडा फाग आमंत्रण को स्वीकार होने का संदेश लेकर बरसाना में लाडली जी के मंदिर आता है. तब खुशी में लड्डू होली खेली जाती है.

बरसाना की लट्ठमार होली: अगले दिन यानि फाल्गुन शुक्ल नवमी को नंदगांव के हुरयारे बरसाना की गोपियों के संग होली खेलने के लिए आते हैं. वहां पर बरसाना की लट्ठमार होली होती है. गोपियां हुरयारों को रंग डालती हैं और लट्ठ से स्वागत करती हैं.

यह भी पढ़ें: कब है चैत्र नवरात्रि? क्या है कलश स्थापना मुहूर्त? जान लें राम नवमी तारीख

रंगभरी एकादशी: फाल्गुन शुक्ल एकादशी को काशी में बाबा विश्वनाथ और माता गौरी का गुलाल से स्वागत होता है. शिव जी माता पार्वती के साथ नगर भ्रमण करते हैं.

होलिका दहन: मथुरा में होलिका दहन 6 मार्च को होगा, जबकि देश में अन्य जगहों पर 07 मार्च को होलिका दहन होगा.

होली: देशभर में रंगों की होली 08 मार्च को खेली जाएगी.

रंग पंचमी: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी मनाई जाती है. इस दिन देवी और देवताओं को रंग और गुलाल अर्पित करते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Dharma Aastha, Holi, Holika Dahan

[ad_2]

Source link