Home Life Style होली से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी, किसी काम में नहीं आएगी अड़चन

होली से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी, किसी काम में नहीं आएगी अड़चन

0
होली से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी, किसी काम में नहीं आएगी अड़चन

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर में ड्रैगन की मूर्ति या उसकी तस्वीर रखना बेहद शुभ माना गया है.
ड्रैगन की तस्वीर या मूर्ति रखने से किसी भी सदस्य को बुरी नजर नहीं लगती.

Holi 2023 : रंगों का पर्व होली सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक है. बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होली इस साल 8 मार्च 2023 दिन बुधवार को मनाई जा रही है. होली के 8 दिन पहले यानी 27 फरवरी 2023 दिन सोमवार से होलाष्टक आरंभ हो चुका है. इस दौरान किसी भी तरह का शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया है. होलिका दहन के अगले दिन हर बुराई को भुलाते हुए रंगों के साथ होली खेली जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान किए जाने वाले ज्योतिषी उपाय बहुत ज्यादा असरकारक होते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कुछ उपाय, जो आपको कभी धन की कमी नहीं होने देंगे.

1. वास्तु दोषों से बचने के उपाय

यदि आप अच्छा खासा धन कमा रहे हैं, बावजूद इसके आपके पास पैसा नहीं रुक रहा है या आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिल पा रही है तो यह लक्षण वास्तु दोष के माने जाते हैं. घर में उत्पन्न वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने के लिए होलाष्टक से होलिका दहन के बीच एक सुंदर सा बंदनवार या तोरण अपने घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं. ये उपाय आपके घर में उत्पन्न वास्तु दोष को कम कर सकता है.

यह भी पढ़ें – कैसे हुई होलाष्टक की शुरुआत? क्यों इस दौरान नहीं किए जाते शुभ काम, पौराणिक कथा में मिलता है उल्लेख

2. एक्वेरियम रखने की सही दिशा

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन आवक के स्रोत बढ़ जाएं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखें. इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति की वृद्धि होती है.

3. बांस का पौधा

वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को महत्वपूर्ण बताया गया है. इसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार, जिस घर में बांस का पौधा होता है. वहां से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है, इसलिए अपने घर होली से पहले बांस का पौधा जरूर लाएं. इस पौधे के सकारात्मक प्रभाव से घर में मौजूद सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है.

4. घर लाएं क्रिस्टल का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रिस्टल का कछुआ लाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है. आर्थिक तरक्की होती है और आपको अचानक से धन लाभ के योग प्राप्त होते हैं, इसलिए होली से पहले घर में क्रिस्टल का कछुआ अवश्य लाएं.

यह भी पढ़ें – घर लाएं फेंगशुई हाथी, फिर देखें चमत्कार, वास्तु सलाहकार से जानें रखने की सही दिशा और रंग

5. ड्रैगन की तस्वीर

चाइनीस वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ड्रैगन की मूर्ति या उसकी तस्वीर रखना बेहद शुभ माना गया है. घर में ड्रैगन की तस्वीर या मूर्ति रखने से किसी भी सदस्य को बुरी नजर नहीं लगती. इसके अलावा घर में माता लक्ष्मी का वास होता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu, Vastu tips

[ad_2]

Source link