Home Tech & Gadget ₹10 हजार से कम में आया Poco C55, 50MP कैमरा और 5000mAh के साथ बनेगा बजट सेगमेंट का किंग

₹10 हजार से कम में आया Poco C55, 50MP कैमरा और 5000mAh के साथ बनेगा बजट सेगमेंट का किंग

0
₹10 हजार से कम में आया Poco C55, 50MP कैमरा और 5000mAh के साथ बनेगा बजट सेगमेंट का किंग

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टेक कंपनी पोको की C-सीरीज के स्मार्टफोन्स बजट सेगमेंट में बेहद लोकप्रिय हैं और खूब पसंद किए जा रहे हैं। अब कंपनी ने इस सीरीज का नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उतारा है और Poco C55 में दमदार फीचर्स के अलावा स्टाइलिश डिजाइन यूजर्स को मिलेगा। पोको का दावा है कि यह फोन बजट सेगमेंट में गेमचेंजर साबित होगा। 

नए डिवाइस में 50MP डुअल कैमरा के अलावा 5000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और दमदार परफॉर्मेंस का वादा किया गया है। इस फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ गेमिंग के दौरान भी लैग या फ्रेम फ्रीज देखने को नहीं मिलेंगे। खास बात यह है कि फोन की रैम को खास फीचर के साथ 11GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

8000 रुपये से कम में 7GB रैम वाला धाकड़ फोन, गेमिंग प्रोसेसर वाले डिवाइस पर बड़ी छूट

ऐसे हैं Poco C55 के स्पेसिफिकेशंस

नए डिवाइस में पोको ने 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, ओलियोफोबिक डिस्प्ले के अलावा इस फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ इसमें 5GB टर्बो रैम का विकल्प दिया गया है, जिसके साथ इंटरनल स्टोरेज का एक हिस्सा रैम की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन में Android 12 पर आधारित MIUI 13 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है। 

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके रियर पैनल पर 50MP डुअल कैमरा सिस्टम मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

शाओमी और पोको के सस्ते फोन हो गए नए, इन डिवाइसेज को मिला MIUI 14 अपडेट

इतनी है नए पोको डिवाइस की कीमत

Poco C55 को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट के लिए 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। दूसरे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। इसे फॉरेस्ट ग्रीन, कूल ब्लू और पावर ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। 

फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 28 फरवरी को होगी, जिस दौरान खास डिस्काउंट्स का फायदा भी मिलेगा। बेस मॉडल पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट पहली सेल में मिलेगा। वहीं, SBI कार्ड से भुगतान पर दोनों वेरियंट्स पर क्रम से 500 रुपये और 1000 रुपये की छूट मिलेगी। इसी तरह HDFC और ICICI बैंक कार्ड यूजर्स दोनों वेरियंट्स क्रम से 8,499 रुपये और 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। 

[ad_2]

Source link