Home Tech & Gadget ₹10 हजार से कम में Samsung का बड़ा स्मार्ट टीवी; अब चूके तो कब खरीदोगे? सेल में गजब छूट

₹10 हजार से कम में Samsung का बड़ा स्मार्ट टीवी; अब चूके तो कब खरीदोगे? सेल में गजब छूट

0
₹10 हजार से कम में Samsung का बड़ा स्मार्ट टीवी; अब चूके तो कब खरीदोगे?  सेल में गजब छूट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 बीते दिनों शुरू हो चुका है और त्योहारों का दौर भी शुरू होने वाला है। अगर आप इस मौके पर बड़ी स्क्रीन वाला TV अपने घर लाना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। लोकप्रिय और भरोसेमंद होम अप्लायंस ब्रैंड Samsung का बड़ी स्क्रीन वाला टीवी खास ऑफर्स के चलते आप 10 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं और यह अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। 

Samsung का 32 इंच स्क्रीन साइज वाला बड़ा टीवी वैसे तो 20 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन Amazon Great Indian Festival Sale के चलते इसे आधे से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस टीवी में ढेरों स्मार्ट फीचर्स तो मिलते ही है, साथ ही इसपर फ्री इंस्टॉलेशन भी दिया जा रहा है। ग्राहक चाहें तो चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ अतिरिक्त छूट का फायदा उठा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: OnePlus Smart TV पर सबसे बड़ी छूट, इयरबड्स और टैबलेट भी हो गए सस्ते

सस्ते में ऐसे खरीदें Samsung Smart TV

Samsung Wondertainment Series के 32 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी को भारतीय मार्केट में 22,900 रुपये के MRP पर उतारा गया था लेकिन सेल के दौरान यह 48 पर्सेंट डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। यह टीवी 11,990 रुपये कीमत पर लिस्टेड है लेकिन SBI कार्ड्स और अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में 10 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट मिल रही है। 

यही नहीं, अगर आपके पास एक्सटेंज करने के लिए पुराना टीवी है तो 2000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का फायदा मिल रहा है। इन बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ टीवी की कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है, जिस कीमत पर यह बेस्ट वैल्यू फॉर मनी डिलीवर करेगा। 

टीवी पर फ्री में देख पाएंगे वर्ल्ड-कप के सारे मैच, Jio ने कर दिया बड़ा धमाका

ऐसे हैं Samsung Smart TV के फीचर्स

सैमसंग के प्रीमियम बिल्ड-क्वॉलिटी वाले स्मार्ट टीवी में 32 इंच का HD Ready (1366×768 पिक्सल) डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 2 HDMI पोर्ट्स और 1 USB पोर्ट मिलता है। शानदार ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए 20W क्षमता वाले स्पीकर्स दिए गए हैं और ये Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ आते हैं। टीवी में पर्सनल कंप्यूटर, स्क्रीन शेयर, म्यूजिक सिस्टम और कंटेंट गाइड जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। 

[ad_2]

Source link