Home Tech & Gadget ₹13000 में 24GB रैम वाला खूबसूरत फोन लाया पॉपुलर ब्रांड, 280 घंटे की बैटरी लाइफ

₹13000 में 24GB रैम वाला खूबसूरत फोन लाया पॉपुलर ब्रांड, 280 घंटे की बैटरी लाइफ

0
₹13000 में 24GB रैम वाला खूबसूरत फोन लाया पॉपुलर ब्रांड, 280 घंटे की बैटरी लाइफ

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Oukitel C35 Smartphone launched: अपने रग्ड फोन के लिए पॉपुलर ब्रांड Oukitel ने अपने लेटेस्ट फोन के तौर पर नए Oukitel C35 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नया फोन दिखने में खूबसूरत है और कई दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। जो लोग ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो खूबसूरत भी हो और आफोर्डेबल भी उनके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

मिलेगी 24GB तक रैम और बड़ा डिस्प्ले

मात्र 199 ग्राम वजनी Oukitel C35 स्मार्टफोन का फ्रेम मात्र 9.18 एमएम पतला है, जो इसे पकड़ने में आसान बनाता है। फोन में 6.56-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 720×1600 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करात है। फोन Oukitel C35 नए Android 13 ओएस पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर यूनिसोक टाइगर T616 प्रोसेसर दिया है। फोन में 12GB रैम (24GB तक एक्सपेंडेबल) है और इसमें 256GB स्टोरेज है (जो 1TB तक एक्सपेंडेबल) है।

11,499 रुपये में 16GB रैम और 50MP कैमरे वाला स्टाइलिश फोन, 6000mAh बैटरी भी

फुल चार्ज में मिलेगी 280 घंटे की बैटरी लाइफ

नया Oukitel C35 स्मार्टफोन 5150mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 280 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में लगातार 25 घंटे कॉलिंग या लगातार 20 घंटे गाने सुने जा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए, इसमें  50 मेगापिक्सेल मेन कैमरे के साथ डुअ रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट और फेसआईडी का सपोर्ट मिल जाता है।

iPhone 13 की कीमत में कटौती, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर मिल रहा सबसे सस्ता

कीमत और उपलब्धता

फोन की ओरिनल प्राइस $199 (लगभग 16,500 रुपये) है लेकिन डिस्काउंट कूपन का यूज करके इसे $159.2 (लगभग 13,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है। दरअसल, ऑफिशियल वेबसाइट पर कंपनी अपने ग्राहकों को 20% का डिस्काउंट कूपन दे रही है, जिसे यूज करके फोन की कीमत को कम किया जा सकता है। फोन को ब्लैक, ग्रीन और लाइट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।

[ad_2]

Source link