[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
चाइनीज टेक ब्रैंड ऑनर के टैबलेट खूब पसंद किए जाते हैं और यह कंपनी दमदार फीचर्स वाले टैबलेट कम कीमत में उतारती है। अब ब्रैंड ने अपनी होम-कंट्री में Honor Pad X8 Pro लॉन्च किया है और यह Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ आया है। नए टैबलेट में हाई-रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के अलावा बड़ी बैटरी और लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है और इसकी शुरुआती कीमत 15 हजार रुपये से कम है।
ऐसे हैं Honor Pad X8 Pro के स्पेसिफिकेशंस
नए Honor Pad X8 Pro टैबलेट में 11.5 इंच का TFT LCD डिस्प्ले 2K (2000×1200 पिक्सल) रेजॉल्यूशन के साथ आता है और इस डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 100 पर्सेंट sRGB कलर गॉमेट का सपोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। ऑनर ने इस टैबलेट में Android 13 पर आधारित MagicOS 7.1 सॉफ्टवेयर स्किन दी है।
Samsung का बड़ा टैबलेट हुआ सस्ता, अब कीमत हुई 13 हजार रुपये से कम
फोटोग्राफी एक्सपीरियंस की बात करें तो Honor Pad X8 Pro में 5MP रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टैब में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए Honor Pad X8 Pro में छह स्पीकर्स दिए गए हैं और हाई-क्वॉलिटी ऑडियो अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें WiFi 5 और Bluetooth 5.1 के अलावा USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
Xiaomi Pad 6 पर बंपर डिस्काउंट! सस्ते में खरीदने का मौका नहीं चूकना चाहेंगे
इतनी है Honor Pad X8 Pro की कीमत
Honor Pad X8 Pro के पांच रैम और स्टोरेज वेरियंट्स लॉन्च किए गए हैं। पहले 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,099 युआन (करीब 12,500 रुपये) रखी गई है। 6GB+128GB वेरियंट की कीमत 1,199 युआन (करीब 13,700 रुपये), 8GB+128GB वेरियंट की कीमत 1,399 युआन (करीब 15,900 रुपये) और 8GB+256 वेरियंट की कीमत 1,599 युआन (करीब 18,200 रुपये) रखी गई है। इसे स्टारी ग्रे, स्काई ब्लू और कोरल पर्पल कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
[ad_2]
Source link