[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
चाइनीज टेक कंपनी OnePlus ने भारतीय मार्केट में ढेरों स्मार्टफोन्स दमदार फीचर्स के साथ पेश किए हैं और प्रीमियम सेगमेंट में ऐपल या सैमसंग जैसे बड़े नामों को टक्कर दे रही है। कम कीमत पर ग्राहकों को बेहतरीन फीचर्स और हार्डवेयर का फायदा मिले, इसके लिए कंपनी अपनी Nord-सीरीज में पावरफुल स्पेसिफिकेशंस वाले फोन लाती है। इस सीरीज में वनप्लस की सबसे नई पेशकश OnePlus Nord CE 3 Lite 5G है।
Nord CE 3 Lite 5G को पिछले साल आए Nord CE 2 Lite 5G के अपग्रेड के तौर पर मार्केट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी गई है। बजट सेगमेंट में लॉन्च होते ही इस फोन को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है और यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। बजट प्राइस पर इस फोन में 108MP ट्रिपल कैमरा और 67W SuperVOOC चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, जो कोई दूसरी कंपनी इतनी कम कीमत पर नहीं दे रही।
बड़ा मौका! 17 हजार रुपये से कम में OnePlus का धांसू फोन, ऑफर्स देखकर सब खुश
खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट को अमेजन और कंपनी वेबसाइट से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। OneCard Credit Card से भुगतान की स्थिति में इस फोन पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है और इसके साथ Jio की ओर से सैकड़ों रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। फोन पर 18,300 रुपये तक के अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है। यह क्रोमैटिक ग्रे और पेस्टल लाइम दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
इसलिए बेस्ट है Nord CE 3 Lite 5G
बजट सेगमेंट में वैसे तो दमदार फीचर्स और कैमरा वाले ढेरों स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं लेकिन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का चुनाव बेहतर होगा। आइए जानते हैं कि हम ऐसा क्यों मान रहे हैं।
– नॉर्ड फोन में कंपनी ने 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी है, जिसे 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी कि फोन की बैटरी तो लंबी चलती ही है, इसे चार्ज होने में भी चंद मिनट का ही वक्त लगता है।
– स्मार्टफोन परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करता और इसमें Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की 8GB रैम को वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
OnePlus का सबसे अनोखा फोन आ गया भारत, बैक पैनल पर दौड़ रही हैं लाइट्स
– डिवाइस के 108MP ट्रिपल कैमरा के साथ 3x लॉसलेस जूम मिलता है, यानी कि जूम करने पर भी इमेज क्वॉलिटी खराब नहीं होती। 16MP फ्रंट कैमरा में भी ढेरों फोटोग्राफी मोड्स और फिल्टर्स दिए गए हैं।
– Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है और बेहतरीन ऑडियो अनुभव के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
– Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है, जो वनप्लस फोन्स का यूनीक सेलिंग पॉइंट (USP) भी है।
[ad_2]
Source link