Home Tech & Gadget ₹21000 में लें 90 हजार का Samsung फोल्डेबल फोन, पुराने मॉडल की कीमत में भारी कटौती

₹21000 में लें 90 हजार का Samsung फोल्डेबल फोन, पुराने मॉडल की कीमत में भारी कटौती

0
₹21000 में लें 90 हजार का Samsung फोल्डेबल फोन, पुराने मॉडल की कीमत में भारी कटौती

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Samsung ने साल के दूसरे गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 में नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया है। लेकिन आपको जानकारी होगी की इस समय सैमसंग का पुराना फ्लिप फोल्डेबल फोन बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। अगर आप भी फ्लिप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी डील के बारे में बता रहे हैं, जो आपके हजारों रुपये का फायदा कराएगी। चलिए डिटेल में बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ…

यहां हम आपको Samsung Galaxy Z Flip 4 5G के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) पर मिल रही डील के बारे में बता रहे हैं।

21 हजार में खरीदें 90 हजार का फोन

दरअसल, अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 4 5G का बेस वेरिएंट 89,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेकिन फोन पर मिल रहे ऑफर्स का लाभ लेकर आप इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल, फोन पर अमेजन 61,950 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है, इतना ही नहीं, बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 7000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यानी अगर आप दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की कीमत मात्र 21,049 रुपये (₹89,999 – ₹61,950 – ₹7,000) रह जाती है। यानी इस डील का फायदा उठाकर आप फोन को 68,950 रुपये तक बचा सकते हैं। है ना काम की डील!

(नोट- एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। खरीदने करने से पहले बैंक और एक्सचेंज ऑफर की डिटेल अमेजन की वेबसाइट पर जाकर अच्छी तरह से चेक कर लें।)

बड़े कवर डिस्प्ले के साथ आया Samsung Galaxy Z Flip 5; खुश कर देगी कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 4 5G में क्या -क्या मिलता है

फोन में 6.6 इंच का डायनामिक एमोलेड 2एक्स मेन डिस्प्ले है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में 1.9 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सेल के दो रियर कैमरे हैं और सेल्फी के लिए फोन में 10 मेगापिक्सेल का लेंस है। फोन में स्टैंडर्ड 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। फोन में 3700 एमएएच बैटरी है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में फोन 19 घंटे तक का प्लेबैक टाइम या 34 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करता है।

[ad_2]

Source link