Home Tech & Gadget ₹40 हजार वाला OnePlus फोन 23,000 रुपये तक सस्ते में, धांसू कैमरा के साथ 80W फास्ट चार्जिंग

₹40 हजार वाला OnePlus फोन 23,000 रुपये तक सस्ते में, धांसू कैमरा के साथ 80W फास्ट चार्जिंग

0
₹40 हजार वाला OnePlus फोन 23,000 रुपये तक सस्ते में, धांसू कैमरा के साथ 80W फास्ट चार्जिंग

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चाइनीज टेक कंपनी OnePlus के स्मार्टफोन्स भारतीय मार्केट में खूब पसंद किए जा रहे हैं और कंपनी लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। वैसे तो वनप्लस स्मार्टफोन्स बड़े डिस्काउंट पर कम ही मिलते हैं लेकिन ग्राहकों को शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर OnePlus 10R 5G करीब 23,000 रुपये तक सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस बड़े डिस्काउंट का फायदा ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर के साथ दिया जाएगा। 

वनप्लस ने हाल ही में OnePlus 10R का सक्सेसर OnePlus 11R पेश किया है, जिसके चलते पुराने डिवाइस को प्राइस-कट मिला है। छूट के बाद OnePlus 10R 5G दमदार डील बन जाता है क्योंकि फीचर्स और कैमरा के मामले में यह दमदार है। साथ ही इस डिवाइस को लेटेस्ट Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 अपडेट मिल रहा है, जिसके चलते OnePlus 11R के सभी फीचर्स इस स्मार्टफोन में भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इसपर कैसे छूट का फायदा उठाया जा सकता है। 

20 हजार रुपये तक सस्ते में OnePlus 11 और OnePlus 11R, लिमिटेड टाइम सेल में मौका

बंपर छूट पर ऐसे खरीदें OnePlus 10R 5G

भारतीय मार्केट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले OnePlus 10R के बेस वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है लेकिन अमेजन पर 10 पर्सेंट छूट के बाद इसे 34,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। यही नहीं, OneCard Credit Card से EMI लेनदेन पर 750 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही यह फोन खरीदने वाले ग्राहकों को छह महीने के लिए Spotify Premium सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। 

वनप्लस का यह डिवाइस खरीदने के लिए अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 18,050 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर का फायदा अलग से मिल सकता है। हालांकि, यह एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करेगी। OnePlus 10R 5G फॉरेस्ट ग्रीन और सिएरा ब्लैक, दो कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। 

OnePlus Pad बुक करने पर मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, जानें कब खरीद पाएंगे यह टैबलेट

ऐसे हैं OnePlus 10R 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसपर गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा दी गई है। Mediatek Dimensity 8100-Max प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। Android 12 के साथ आने वाले OnePlus 10R 5G को Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 का अपडेट मिल रहा है। 

कैमरा की बात करें तो रियर पैनल पर 50MP मेन कैमरा के साथ 8MP सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स 16MP फ्रंट कैमरा की मदद ले सकते हैं। स्टीरियो स्पीकर्स वाले इस फोन में 5000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। दावा है कि केवल 32 मिनट में यह जीरो से 100 पर्सेंट चार्ज हो जाता है।   

[ad_2]

Source link