[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
फीचर फोन्स का जमाना कब का जा चुका है लेकिन अब भी कुछ लोगों ने स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं शुरू किया। अगर आपके आसपास ऐसा कोई है तो उसे स्मार्टफोन गिफ्ट करने का वक्त आ गया है। आप भी सेकेंडरी फोन के तौर पर बेहद कम कीमत में मिल रहा Poco डिवाइस खरीद सकते हैं। बंपर छूट के चलते Poco C50 को केवल 5,499 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।
चाइनीज टेक कंपनी पोको की C-सीरीज के स्मार्टफोन्स बजट सेगमेंट में खूब पसंद किए जा रहे हैं और अब Poco C50 पर खास छूट दी गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस फोन को एंट्री-लेवल सेगमेंट में ‘बेस्टसेलर’ टैग के साथ लिस्ट किया गया है। फोन पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ अतिरिक्त छूट का फायदा मिल सकता है और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
सबसे सस्ते में मिल रहा है Poco M5, अब 10 हजार रुपये से कम में खरीद लो
सबसे सस्ते में ऐसे खरीदें Poco C50
Poco C50 का बेस वेरियंट 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसे 38 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ लॉन्च के बाद से सबसे कम कीमत 5,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इस स्मार्टफोन का MRP 8,999 रुपये दिखाया गया है। दूसरे 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 9,999 रुपये के बजाय 6,199 रुपये में लिस्ट किया गया है।
Flipkart Axis Bank Card से भुगतान करने की स्थिति में 5 पर्सेंट कैशबैक मिल रहा है और कीमत और भी कम हो सकती है। वहीं पुराने फोन के बदले अधिकतम 4,950 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। यह फोन कंट्री ग्रीन और रॉयल ब्लू कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
108MP कैमरा वाला धांसू Poco स्मार्टफोन, फीचर्स में दम और कीमत 25 हजार रुपये से कम
ऐसे हैं Poco C50 के स्पेसिफिकेशंस
पोको स्मार्टफोन में 6.52 इंच का HD+ स्क्रैच रेसिस्टेंट डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 400nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Mediatek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ Android Go एडिशन सॉफ्टवेयर स्किन मिलती है। डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट के जरिए इसका स्टोरेज 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Poco C50 में 8MP डुअल कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है और 5000mAh की बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह लेदर जैसे टेक्सचर डिजाइन के साथ आता है।
[ad_2]
Source link