[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
boAt Smart Ring Launched In India: स्मार्टवॉच के सबसे पॉपुलर ब्रांड boAt ने अपनी स्मार्ट रिंग लॉन्च कर दी है। ये नए प्रकार के पहनने योग्य डिवाइस हैं और फिटनेस बैंड और स्मार्टवॉच का एक संभावित ऑप्शन है। सैमसंग और एप्पल भी स्मार्ट रिंग लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अभी तक भारत में, केवल अल्ट्राह्यूमन ही स्मार्ट रिंग प्रदान करता है। हालाँकि, यह अब बदलने जा रहा है क्योंकि घरेलू ब्रांड boAt ने अब आधिकारिक तौर पर अपनी स्मार्ट रिंग लॉन्च कर दी है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में:
boAt Smart Ring स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
boAt ने शुरुआत में पिछले महीने अपनी स्मार्ट रिंग की घोषणा की थी। लेकिन अब ये आधिकारिक तौर लॉन्च हो गई है। स्मार्ट रिंग उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो अपने स्वास्थ्य मेट्रिक्स पर नज़र रखने के लिए स्मार्टवॉच की जगह कुछ और लेना चाहते हैं।
Jio का ये प्लान Airtel पर भारी, फ्री में मिलेगा 82GB एक्स्ट्रा डेटा और भी कई फायदे
boAt स्मार्ट रिंग प्रीमियम लुक के साथ आती है, ये सिरेमिक और मेटल यूनिबॉडी से लैस है। यह 5 मीटर तक जल प्रतिरोधी है। रिंग की अंदर की जगह पर विभिन्न सेंसर लगे होते हैं। दूसरी ओर, रिंग के ऊपर स्मार्ट टच कंट्रोल की सुविधा है जो यूजर्स को स्वाइप नेविगेशन के साथ डिवाइस को किसी और डिवाइस के साथ कनेक्ट करने में मदद करते हैं। यूजर्स सॉग प्लेबैक को कंट्रोल करने, फोटो क्लिक करने के लिए कैमरा शटर दबा सकते हैं और एप्लिकेशन नेविगेट कर सकते हैं।
स्वास्थ्य ट्रैकिंग के लिए boAt स्मार्ट रिंग 6 मोशन सेंसर से लैस है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, एक स्लीप ट्रैकर और महिलाओं के लिए मासिक धर्म चक्र मॉनिटर है जो आमतौर पर अन्य पहनने योग्य डिवाइस पर उपलब्ध होता है। स्मार्ट रिंग यूजर्स को तापमान को मॉनिटर करने में मदद करती है। boAt स्मार्ट रिंग में इमरजेंसी SOS की भी सुविधा है। ऐसा कहा जाता है कि यह फुल चार्ज पर 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है।
boAt Smart Ring की कीमत
boAt स्मार्ट रिंग की कीमत 8,999 रुपये है। इसे क्रमशः 17.40 मिमी, 19.15 मिमी और 20.85 मिमी या 7, 9 और 11 के तीन रिंग साइज़ में पेश किया गया है। यह 28 अगस्त से अमेजन, फ्लिपकार्ट और ब्रांड की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।
तुरंत खरीदें: 5,500 रुपए सस्ता हुआ Realme का 6GB रैम, 50MP कैमरा वाला तगड़ा स्मार्टफोन
[ad_2]
Source link