[ad_1]
हाइलाइट्स
बुध को बुद्धि और विवेक का ग्रह माना जाता है.
बुध ग्रह 1 फरवरी को मकर राशि में गोचर करने वाले हैं.
Budhaditya Yog Ka Prabhav : ग्रहों का परिवर्तन राशियों पर असर डालता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी महीने में एक बार फिर से कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने वाला है. इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा तीन राशियों के जातकों पर पड़ेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह 1 फरवरी को मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. मकर राशि में पहले से सूर्य देव हैं. ऐसे में मकर राशि में बुधादित्य योग बन रहा है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस बुधादित्य योग का असर किन राशियों के लिए लाभदायक है.
1. मिथुन राशि पर क्या प्रभाव
बुध ग्रह का मकर राशि में प्रवेश करने का सबसे ज्यादा प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ेगा. ये समय आपको ढेर सारी खुशियां देगा, इस ग्रह गोचर के कारण व्यापार और कारोबार में अच्छी तरक्की की संभावना है. नौकरी करने वाले लोगों को भी प्रमोशन के लाभ है. इसके साथ ही फैमिली के साथ आप कहीं टूर पर जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – हर दुख से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरह करें नवग्रह शांति का एक उपाय, जीवन में जल्द दिखेंगे बदलाव
2. सिंह राशि पर क्या प्रभाव
फरवरी के महीने में होने वाले परिवर्तन का असर सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ेगा. इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना है. आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. आपको व्यापार और नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे. इसके साथ ही तीर्थ यात्रा का भी योग बन रहा है.
यह भी पढ़ें – पिता-पुत्र की हो रही युति, सूर्य और शनि 6 राशियों को करेंगे मालामाल, जाग उठेगा सोया भाग्य
3. कन्या राशि पर क्या प्रभाव
कन्या राशि के जातकों को भी फायदा होने की संभावना है. इस राशि के जातकों को नौकरी का लाभ मिल सकता है. प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे आपको नए मौके मिलेंगे. आपके जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर होंगे. पैसे कमाने के मौके मिलेंगे.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : January 31, 2024, 10:25 IST
[ad_2]
Source link