[ad_1]
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सावन का महीना शुरू हो गया है. सावन के महीने में शिवभक्त बड़ी संख्या में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. इसी सावन के महीने में सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए कई व्रत और त्योहार भी मनाए जाते हैं. इस साल ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सावन का महीना भी कई वर्ष बाद खास है क्योंकि इस बार मल मास होने की वजह से सावन 2 महीने का होने वाला है.
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार के सावन में कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. जैसे गजकेसरी योग बुध, शुक्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य और बुध की युती से बुधादित्य जैसे राज योग बन रहे हैं. अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सावन के पहले सोमवार कई राशियों के लिए लाभदायक होनेवाला है.
सावन में बरसेगी शिव कृपा
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है. देवाधीदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त नाना प्रकार के उपाय कर रहे हैं तो वहीं इस बार सावन में 8 सोमवार पड़ रहे हैं. सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है. ऐसी स्थिति में कई राशियों के जातक के लिए 10 जुलाई का दिन काफी महत्त्वपूर्ण होने वाला है. सिंह राशि, तुला राशि, मीन राशि, धनु राशि और मिथुन राशि के जातकों के लिए यह बेहद फलदाई रहेगा.
सिंह राशि: सावन के पहले सोमवार को सिंह राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक रहेगा भगवान शिव की कृपा से सभी कार्य संपन्न होंगे धन का लाभ होगा आए और संपत्ति में भी लाभ मिल सकता है भाग्य का उदय होगा अटके हुए काम पूरे होंगे .
मीन राशि: मीन राशि के जातक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. सभी आकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं. करियर में तरक्की होगी. भाग्य का सहयोग मिलेगा. कम समय में धन लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे.
धनु राशि: भगवान शिव की कृपा से धनु राशि के जातकों में सकारात्मकता की वृद्धि होगी. धन लाभ के नए स्रोत मिलेंगे. पैतृक संपत्ति में फायदा होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के अटके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे. जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. भगवान शिव के आशीर्वाद से तरक्की में आ रहीं रुकावटें दूर होंगी.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के कई अवसर मिलेंगे. कारोबार में अच्छी उन्नति होगी. धान के विशेष संयोग बनेंगे. तुला राशि के जातकों के लिए ससुराल पक्ष का पूरा सहयोग मिलेगा .
(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की बातों पर आधारित है, न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है)
.
Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Local18, Religion 18
FIRST PUBLISHED : July 08, 2023, 15:25 IST
[ad_2]
Source link