Home Life Style 10 मिनट में चमकेगा किचन, जिद्दी तेल के दाग ऐसे होंगे गायब, फॉलो करें ये TIPS

10 मिनट में चमकेगा किचन, जिद्दी तेल के दाग ऐसे होंगे गायब, फॉलो करें ये TIPS

0
10 मिनट में चमकेगा किचन, जिद्दी तेल के दाग ऐसे होंगे गायब, फॉलो करें ये TIPS

[ad_1]

Kitchen Oil Stains Cleaning Tips: रसोई में तेल के छींटे पड़ना तो स्वाभाविक हैं. अलमारियां, फर्श, स्टोव, दीवारें और छत सबसे अधिक प्रभावित स्थान हैं. मुख्य बात यह है कि इन्हें साफ करना मुश्किल है. तेल के दाग गंदगी की परतें जमा कर देते हैं और लंबे समय तक के लिए चिपक जाते हैं. तेल के दाग न केवल देखने में अजीब लगते हैं, बल्कि ये रसोई में मौजूद चीजों को चिपचिपा भी बना सकते हैं. ये किचन में पड़े डिब्बे, स्विच बोर्ड, दीवारों, पंखे, टाइल्स या छतों पर तेल के जिद्दी निशान को छोड़ जाते हैं.

आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ टिप्स जो आपके किचन को नए जैसा बना देगी…

बेकिंग सोडा
दीवारों से तेल के दाग हटाने के लिए थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और इसे पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और सूखने दें. फिर इसे साफ और सूखे कपड़े से धीरे-धीरे रगड़कर साफ कर लें.

सफेद टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट दीवारों से तेल के दाग हटाने में मददगार है. ऐसे में दाग पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें.

बेबी पाउडर
बेबी पाउडर तेल सोखने में मदद करता है. ऐसे में दीवार पर लगे दाग हटाने के लिए उस पर बेबी पाउडर छिड़कें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. फिर एक साफ कपड़े से पाउडर को दीवार से हटा दें.

सिरका
सिरका एक एसिड है जो तेल को साफ करने में मदद करता है. सिरके को पानी में मिलाकर घोल बना लें. इस घोल को तेल के दाग पर डालें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद दाग को गीले कपड़े से साफ कर लें.

10 सेकेंड में साफ हो जाएंगे किचन में लगे तेल के जिद्दी दाग, बस इस टिप्स को करें फॉलो, चमक जाएगी पूरी रसोई

नींबू+राख+सिरका
राख, नींबू और सिरके का पेस्ट जिद्दी तेल को छुड़ाने के लिए कमाल की चीज है. इस पेस्ट को दाग पर डालें और कुछ मिनट के लिए रगडें. इसके बाद दाग को गीले कपड़े से साफ कर लें.

Tags: Cleaning, Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link