Home Health 10 संकेतों से समझें डेंजरस लेवल पार कर गया है डायबिटीज, डॉ. पारस अग्रवाल से जानें कब कितना हो शुगर, देखें चार्ट

10 संकेतों से समझें डेंजरस लेवल पार कर गया है डायबिटीज, डॉ. पारस अग्रवाल से जानें कब कितना हो शुगर, देखें चार्ट

0
10 संकेतों से समझें डेंजरस लेवल पार कर गया है डायबिटीज, डॉ. पारस अग्रवाल से जानें कब कितना हो शुगर, देखें चार्ट

[ad_1]

हाइलाइट्स

एक युवा वयस्क में 90 से 110 mg/dl फास्टिंग ब्लड शुगर है तो यह नॉर्मल है.
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि शुरू-शुरू में इसके लक्षण कम दिखते हैं

Blood Sugar Chart:खून में शुगर की मात्रा जब सामान्य से ज्यादा हो जाए तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति में डायबिटीज की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन भारत में आमतौर पर लोग शुगर की जांच नहीं कराते हैं. यही कारण है कि भारत आज कैपिटल ऑफ डायबिटीज बनता जा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक भारत में 8 करोड़ लोग डायबेटिक है और 2045 तक यहां 13 करोड़ लोगों को डायबिटीज होने की आशंका है. सामान्य तौर पर ब्लड शुगर की जांच तीन तरह से होती है. सुबह खाली पेट में ब्लड शुगर अगर 100 mg/dl या उससे कम है तो इसे सामान्य माना जाता है लेकिन यह लेवल कब डेंजर लेवल तक पहुंच जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है.

चूंकि डायबिटीज लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है. इसलिए जब हमारा जीवन गतिहीन हो जाता है और हमारा खान-पान हेल्दी नहीं रहता, तब डायबिटीज की बीमारी हमारे शरीर में पनपती है. शुरुआती दौर में यदि ब्लड शुगर बढ़ जाए और इसके बाद लाइफस्टाइल और डाइट को हेल्दी बना लिया जाए तो बहुत हद तक डायबिटीज पर लगाम लगाया जा सकता है लेकिन अक्सर लोग ऐसा नहीं करते. इसका नतीजा होता है कि ब्लड शुगर डेंजर लेवल पर पहुंच जाता है.

इस स्तर पर तेजी से बढ़ता है शुगर लेवल
मैक्स हेल्थकेयर गुड़गांव में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और डायबिटीज के एक्सपर्ट डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया अगर खाना खाने के बाद 250 mg/dl ब्लड शुगर है तो यह किसी भी इंसान के लिए बेहद खतरनाक स्थिति हो सकती है. इसमें शरीर के अन्य जरूरी अंगों पर असर करता है. इस स्थिति में यदि इलाज नहीं कराया जाए तो शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है जो बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है. इसलिए शुगर की जांच में यदि 250 mg/dl तक पहुंच गया तो तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ें. अब सवाल उठता है कि यदि किसी व्यक्ति को यह पता ही न हो कि उसका शुगर लेवल डेंजर लेवल पर पहुंच गया तो वह क्या करें. डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि शुगर की जांच बहुत सस्ती होती है और यदि व्यक्ति का लाइफस्टाइल ठीक नहीं है तो उसे हर हाल में शुगर की जांच जरूर करानी चाहिए.

कैसे पता करें शुगर डेंजर लेवल तक पहुंच गई
डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं ” मेडिकल भाषा में शुगर लेवल को डेंजर लेवल में डिफाइन नहीं किया जाता है लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा अगर 250 mg/dl से ज्यादा शुगर लेवल है तो यह घातक हो सकता है. ” डॉ. अग्रवाल ने बताया कि शुरू-शुरू में इसके लक्षण कम दिखते हैं जबकि कुछ लोगों में कुछ लक्षण दिखते भी हैं. लेकिन अगर लक्षण न दिखें, तो इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है. इस कारण अंदर ही अंदर नसों में नुकसान हो सकता है. हार्ट, किडनी पर असर हो सकता है. इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि जब शुगर लेवल इसी स्तर तक ज्यादा दिनों तक रहें तो इसके घातक परिणाम हो सकते हैं. इसलिए शुगर की लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है. उन्होंने कहा कि बहुत अधिक प्यास और बार-बार पेशाब लगना इसके प्रमुख लक्षण है.

डेंजर लेवल पर दिखते हैं ये लक्षण
1.प्यास ज्यादा लगना.
2.आंखों के आगे धुंधलापन आना.
3.बार-बार पेशाब लगना.
4.बहुत अधिक थकान रहना.
5.हाथ-परों में झनझनाहट महसूस होना.
6. मुंह का सूख जाना.
7. अचानक वजन का घटना.
8. यूरीन में इंफेक्शन हो जाना.
9. चक्कर आना.
10. एंग्जाइटी, डिप्रेशन

क्या है सामान्य शुगर लेवल चार्ट
डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं कि एक युवा वयस्क में 90 से 110 mg/dl फास्टिंग ब्लड शुगर है तो यह नॉर्मल है. इसी तरह इसी उम्र में अगर खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल 150 से नीचे हैं तो भी उसे सामान्य ही माना जाएगा. मेटाबोलिक मेमरी टेस्ट यानी एचबी1एसी रिपोर्ट 5.7 है तो भी इसे नॉर्मल माना जा सकता है. लेकिन यदि युवाओं का लाइफस्टाइल सही नहीं है और फास्टिंग शुगर लेवल 120 या 130 से उपर चला जाता है तो यह डायबेटिक हो जाने के संकेत हैं. इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए. फिर डॉक्टर की सलाह से नियमित रूप से दवा और लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए. खाना खाने के बाद अगर शुगर लेवल 200 को पार कर गया है तो इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. इस डेंजर लेवल को पार करने में ज्यादा समय नहीं लगता.

ये भी पढ़ें-क्या ज्यादा चीनी खाने वाले को डायबिटीज का है अधिक खतरा? अपोलो की डॉ रिचा चतुर्वेदी से जानें सच्चाई, हमेशा आएगा काम

इसे भी पढ़ें-5 संकेत दिखें तो समझ जाएं गले के कैंसर की शुरुआत हो चुकी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास, इलाज की संभावना बढ़ेगी

Tags: Diabetes, Health, Health tips, Lifestyle

[ad_2]

Source link