Home Tech & Gadget 10 हजार रुपये से कम में खरीदें Realme के दमदार स्मार्टफोन, 5 जुलाई तक सबसे बड़ी सेल

10 हजार रुपये से कम में खरीदें Realme के दमदार स्मार्टफोन, 5 जुलाई तक सबसे बड़ी सेल

0
10 हजार रुपये से कम में खरीदें Realme के दमदार स्मार्टफोन, 5 जुलाई तक सबसे बड़ी सेल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

10 हजार रुपये से कम में धांसू स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। फ्लिपकार्ट पर चल रही रियलमी डेज सेल में आप Realme के स्मार्टफोन्स को MRP से बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम का है, तो भी इस सेल में आपके लिए कई तगड़ी डील मौजूद हैं। आज से शुरू हुई यह सेल 5 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में आप अपने पसंदीदा बजट स्मार्टफोन को आकर्षक बैंक डिस्काउंट के साथ भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा इस सेल में स्मार्टफोन्स पर जबर्दस्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस सेल में मिल रही कुछ टॉप डील्स के बारे में। 

रियलमी C30

रियलमी का यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इस फोन का MRP 9,299 रुपये है। सेल में डिस्काउंट 30% के बाद आप इस फोन को 6,499 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 5,950 रुपये तक और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और ब्रैंड पर निर्भर करेगा। रियलमी के इस फोन में आपको 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

रियलमी नारजो 50i प्राइम 

3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 8,999 रुपये है। सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 7,905 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है। इस फोन पर फिलहाल कोई एक्सचेंज डील लाइव नहीं है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

अनवेरिफाइड अकाउंट्स वाले एक दिन में पढ़ सकेंगे 600 पोस्ट, एलन मस्क ने नई पाबंदियों का किया ऐलान

रियलमी C31

रियलमी का यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसका MRP 10,999 रुपये है, लेकिन सेल में आप इसे 9,299 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत को आप 8,750 रुपये तक और कम कर सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.52 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्रफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन भी Unisoc T612 पर काम करता है। उसकी बैटरी 5000mAh की है।   

[ad_2]

Source link