[ad_1]
प्रदीप वर्मा/ गिरिडीह. गिरिडीह में इन दिनों राजस्थानी रबड़ी धूम मचा रही है. शुद्ध दूध को गाढ़ा कर तैयार की गई इस रबड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. रोजाना करीब 300 पीस रावड़ी की बिक्री हो जाती है. यदि आप भी इस रबड़ी का स्वाद चखना चाहते हैं तो गिरिडीह स्थित न्यू बरगंडा आना होगा. यहां लड्डू गोपाल स्वीट्स पर मिलने वाली रबड़ी एक बार चख लेंगे तो बार-बार आएंगे.
रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को बड़े लोहा के कढ़ाई में गाढ़ा होने तक खोलाया जाता है. इसमें इलायची, हल्की मात्रा में चीनी और मिक्स ड्राई फ्रूट डाला जाता है. फिर एक छोटे प्याली में डाल दिया जाता है. जिसे ग्राहक बड़े चाव से खाते हैं. एक पीस रबड़ी की कीमत 25 रुपये हैं. रबड़ी बनाने के लिए रोजाना 100 किलो दूध की खपत है.
बड़े चाव से खाते हैं लोग
दुकान संचालक लखन यादव ने बताया कि गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह से बीकॉम करने के बाद नौकरी खोज रहा था. अंत में हार कर घर पर ही खटाल खोल और जगह-जगह दूध पहुंचाने लगा. इसी दौरान आइडिया आया कि क्यों ना दूग्ध उत्पादों का धंधा किया जाए. इसके बाद इस मिठाई दुकान की शुरुआत की. यहां का राजस्थानी रबड़ी खासा फेमस है. उन्होंने बताया कि दुकान में खपत होने वाला पूरा दूध अपने डियरी से आता है. जोकि पूरी तरह शुद्ध होता है. यही कारण है कि यही की रबड़ी सहित अन्य मिठाइया बेहद टेस्टी होती है. जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : October 4, 2023, 17:53 IST
[ad_2]
Source link