[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Realme का 108 मेगापिक्सेल कैमरे वाला स्मार्टफोन अब भारत में धूम मचाने के लिए तैयार है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Realme 11 5G स्मार्टफोन की, जिसे कंपनी ने हाल ही में ताइवान में लॉन्च किया है और अब कंपनी इसे भारतीय बाजारों में लाने के लिए तैयार है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसकी भारतीय लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है।
टिप्स्टर के अनुसार, Realme 11 5G अगले 10 दिनों के भीतर भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है, यह संभवतः 12 अगस्त तक लॉन्च होगा। चूंकि डिवाइस को ताइवान में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए इसके सभी स्पेसिफिकेशन हमें पहले से ही पता हैं।
108MP कैमरे वाले 6 सबसे दमदार फोन, सबसे सस्ता ₹9999 का; देखें लिस्ट
फोन में बड़ा डिस्प्ले और हैवी रैम
Realme 11 5G में 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ एक बड़ा 6.72-इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस प्रोसेसर से लैस है। फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 के साथ जोड़ा गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 और वाईफाई 5 भी है।
₹6999 में आया 6GB रैम वाला फोन, इसमें 5000mAh बैटरी भी; खराब हुआ तो घर पर मिलेगी सर्विस
108MP कैमरा, तेज चार्ज होने वाली बैटरी
फोटोग्राफी के लिए, फोन में Realme 11 5G में पीछे की तरफ एक शक्तिशाली 108 मेगापिक्सेल सैमसंग HM6 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी पैक करता है। सेफ्टी के लिए, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
[ad_2]
Source link