Home National 12वीं की छात्रा के पीछे पड़ा ‘कोबरा’, एक महीने में चार बार डसा, रात जागकर घर वाले कर रहे बेटी की रक्षा

12वीं की छात्रा के पीछे पड़ा ‘कोबरा’, एक महीने में चार बार डसा, रात जागकर घर वाले कर रहे बेटी की रक्षा

0


ऐप पर पढ़ें

यूपी के मेरठ जिले से एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा के पीछे एक सांप पड़ गया। सांप छात्रा के पीछे इस कदर पड़ा है कि अब वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। नतीजा यह निकला कि एक महीने के अंदर सांप ने छात्र को चार बार डस लिया। सांप के डसने के बाद घर वालों ने छात्रा का इलाज कराया। सांप को लेकर लड़की के घरवालों में दहशत है। परिजन रात भर जागकर बेटी रखवाली कर रहे हैं। 

मामला सरसवा गांव का है। गांव के पूर्व प्रधान महेंन्द्री देवी की बेटी दीपा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर रखी है। जानकारी के अनुसार छह सितंबर को दीपा खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान काले रंग का एक सांप आया और उसे डस कर चला गया। सांप के डंसने के बाद दीपा ने शोर मचाया तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 18 सितंबर को दोबारा खेत में काम करने के दौरान उसी तरह के एक और सांप ने डस लिया। परिजनों ने किसी तरह से उपचार करवाकर छात्रा को घर पर आराम करने को कहा। 

घर पर सो रही थी छात्रा, घुस आया सांप

कुछ दिन ही बीते थे कि 29 सितंबर को दीपा के घर में सुबह के समय फिर सांप घुस आया। चारपाई पर दीपा सो रही थी। सांप ने दीपा को डसा और चला गया। सांप के डसते ही दीपा चिल्लाई। जब तक घर वाले सांप को पकड़ते तब तक वह कहीं चला गया। तीन अक्टूबर को सांप फिर घर में घुस आया और दीपा को देखते ही डस लिया। इसके बाद घर वाले दीपा को लेकर नगली पहुंचे जहां उसका इलाज करवाया। लगातार एक महीने के अंदर एक ही छात्रा पर सांप के हमले से घर वालों में दहशत फैल गई है। बेटी की खातिर घर वाले अब रात भर पहरा दे रहे हैं। 



Source link