Home National 12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO चीफ का ऐलान

12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO चीफ का ऐलान

0
12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO चीफ का ऐलान

[ad_1]

इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ- India TV Hindi

Image Source : एएनआई
इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ

कोट्टायम (केरल): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)  अपने चंद्रयान 3 मिशन को आखिरी रूप देने की तैयारियों में लगा हुआ है। सबकुछ सही रहा तो इसे 12 से 19 जुलाई के बीच प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर सभी परीक्षण सफल रहे तो चंद्रमा की सतह पर उतरने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान-3’ का 12 से 19 जुलाई के बीच प्रक्षेपण किया जाएगा। 

प्रक्षेपण पैड पर पहुंचा चंद्रयान

इसरो द्वारा कोथावारा सेंट जेवियर्स कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और अंतरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सोमनाथ ने मीडिया से कहा कि चंद्रयान पहले ही यू आर राव उपग्रह केंद्र से श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में प्रक्षेपण पैड पर पहुंच चुका है। 

रॉकेट, एलवीएम-3 का इस्तेमाल 

सोमनाथ ने कहा, ‘अंतिम तैयारी चल रही है। इसे इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, इस प्रक्षेपण के लिए रॉकेट, एलवीएम-3 का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए सभी पुर्जे श्रीहरिकोटा पहुंच गए हैं।’  उन्होंने कहा कि रॉकेट के पुर्जों को जोड़ने का काम भी इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा और फिर चंद्रयान-3 को रॉकेट से जोड़ने की प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि यह भी जून के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा और इसके बाद कई परीक्षण होंगे। 

सभी टेस्ट सफल रहने पर ही किया जाएगा परीक्षण

सोमनाथ ने कहा, ’12 से 19 जुलाई के बीच प्रक्षेपण के लिए अनुकूल स्थिति है और हम इसे केवल तभी प्रक्षेपित कर सकते हैं। हम इसे बाद में भी कर सकते हैं लेकिन हमें ईंधन का नुकसान होगा।’ हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण संबंधित अवधि के दौरान तभी किया जाएगा जब सभी परीक्षण सफल हो जाएंगे। (इनपुट-भाषा)

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link