Home Business 123 रुपये पर लिस्ट हो सकता है यह IPO, निवेशकों को पहले ही दिन मिलेगा 128% का रिटर्न

123 रुपये पर लिस्ट हो सकता है यह IPO, निवेशकों को पहले ही दिन मिलेगा 128% का रिटर्न

0
123 रुपये पर लिस्ट हो सकता है यह IPO, निवेशकों को पहले ही दिन मिलेगा 128% का रिटर्न

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Droneacharya Aerial Innovations IPO: ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के आईपीओ 13 से 15 दिसंबर 2022 तक निवेश के लिए ओपन था। इस इश्यू को निवेशकों द्वारा जबरदस्त रिस्पाॅन्स मिला है। अब निवेशकों के शेयरों के अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट का इंतजार है। बीएसई वेबसाइट पर उपलब्ध ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस के अनुसार, तीन दिनों की बिडिंग में 33.97 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 243.70 गुना सब्सक्राइब किया गया है। एसएमई आईपीओ (ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन) के निवेशकों हिस्से को 287.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

क्या चल रहा GMP?

इस बीच आईपीओ निवेशकों द्वारा दी जा रही मजबूत प्रतिक्रिया के बाद इस एसएमई आईपीओ ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) एक दिन पहले के मुकाबले घटा है। बाजार जानकारों के अनुसार, ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹69 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- ₹30 वाले IPO में पैसे लगाकर निवेशक मालामाल, लिस्टिंग के दूसरे दिन ही ₹62 का हुआ शेयर, 110% का मुनाफा

GMP का क्या मतलब है?

बाजार जानकारों ने कहा कि ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन आईपीओ जीएमपी आज 69 रुपये है, जिसका मतलब है कि ग्रे मार्केट का मानना ​​है कि एसएमई शेयर लगभग 123 रुपये के स्तर (54 रुपये + 69 रुपये) पर लिस्ट होग सकता है। इसका मतलब है कि यह शेयर लगभग 128% ऊपर लिस्ट होगा। ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन आईपीओ मिनिमम और मैक्सिमम लॉट साइज 2000 शेयरों का है। यानी एक निवेशकों को कम से कम इसके आईपीओ में बोली लगाने के लिए ₹108,000 खर्च करने पड़े होंगे। बता दें कि ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन के शेयरों की लिस्टिंग 23 दिसंबर 2022 को बीएसई एसएमई एक्सचेंज में होगी। 

[ad_2]

Source link