[ad_1]
मोदी ग्रुप की एक कंपनी के शेयर इन दिनों सुर्खियों में हैं। यह कंपनी एसबीईसी शुगर (Sbec Sugar) है। शुगर कंपनी के शेयर लगातार 11 दिन से अपर सर्किट पर हैं। पिछले 5 दिन में एसबीईसी शुगर के शेयरों में करीब 22 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 1 महीने में एसबीईसी शुगर के शेयर 177 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 67.35 रुपये के अपने नए हाई पर भी पहुंचे हैं। एसबीईसी शुगर के 52 हफ्ते का लो लेवल 21.05 रुपये है।
13 दिन में शुगर कंपनी के शेयरों में 183 पर्सेंट की तेजी
एसबीईसी शुगर के शेयरों में पिछले 13 ट्रेडिंग सेशन में 183 पर्सेंट की तेजी आई है। उमेश मोदी ग्रुप की कंपनी के शेयर 30 नवंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 23.80 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर शुक्रवार 16 दिसंबर 2022 को बीएसई में 67.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 30 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.82 लाख रुपये होता। कंपनी का मार्केट कैप 321 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- 5 दिन में 61 पर्सेंट तो महीने भर में 141% की तेजी, इस बैंक ने किया मालामाल
इस साल अब तक शेयरों में 190% का उछाल
एसबीईसी शुगर (Sbec Sugar) के शेयरों में इस साल अब तक करीब 190 पर्सेंट की तेजी आई है। साल की शुरुआत में यानी 3 जनवरी 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर 23.30 रुपये के स्तर पर थे। एसबीईसी शुगर के शेयर 16 दिसंबर 2022 को बीएसई में 67.35 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में शुगर कंपनी के शेयरों में 197 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 5 साल में एसबीईसी शुगर के शेयर करीब 853 पर्सेंट चढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- 9 रुपये के शेयर में हर दिन लग रहा अपर सर्किट, अब बोनस शेयर भी बांटेगी कंपनी
कंपनी ने दिया जवाब, नहीं पता तेजी की वजह
एसबीईसी शुगर के शेयरों में आ रही तेजी को लेकर स्टॉक एक्सचेंज ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर शुगर कंपनी ने बताया कि प्राइव मूवमेंट को लेकर उसके पास कोई इंफॉर्मेशन नहीं है। कंपनी ने 13 दिसंबर 2022 को एक्सचेंज को बताया है कि 12 दिसंबर 2022 को नोटिस किया गया कि कंपनी के डेटा सर्वर पर साइबर अटैक/वायरस अटैक हुआ है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।
[ad_2]
Source link