
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Vande Bharat Express: भारत में लोकप्रिय हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में लगातार इजाफा हो रहा है। पीएम मोदी सरकार की ड्रीम ट्रेन प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेनों का जाल पूरे भारत में फैल रहा है। मौजूदा वक्त में 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अब खबर है कि भारतीय रेलवे 31 अन्य रूटों पर विचार कर रही है। यदि 31 ट्रेनें शुरू हो जाती हैं तो कुल ट्रेनें की संख्या 45 हो जाएगी। मौजूदा वक्त में नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गांधीनगर-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अदौरा, चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मुंबई-सोलापुर , मुंबई-शिरडी, दिल्ली-भोपाल सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर और दिल्ली-अजमेर रूट शामिल हैं।
भारतीय रेलवे का लक्ष्य 15 अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का है। अभी चल रही 14 ट्रेनों के अलावा 31 और ट्रेनें जल्द शुरू की जाएंगी। इसमें वंदे भारत ट्रेनों को देश के अलग अलग हिस्सों में चलाने का प्लान बनाया जा रहा है। इन 31 रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन कुछ ट्रेनें इस प्रकार हैं -
- मुंबई-मडगांव
- जबलपुर-इंदौर,
- हावड़ा-पुरी,
- तिरुवनंतपुरम-मंगलौर,
- चेन्नई एग्मोर-कन्याकुमारी,
- मंगलौर-मैसूर,
- इंदौर-जयपुर,
- जयपुर-आगरा,
- नई दिल्ली-कोटा,
- नई दिल्ली-बीकानेर,
- मुंबई- उदयपुर,
- हावड़ा जंक्शन-बोकारो स्टील सिटी,
- हावड़ा जंक्शन-जमशेदपुर,
- हावड़ा जंक्शन-पटना,
- बैंगलोर-धारवाड़,
- बेंगलुरु-कोयंबटूर,
- एर्नाकुलम जंक्शन-चेन्नई सेंट्रल,
- चेन्नई सेंट्रल-मदुरै जंक्शन,
- बैंगलोर-कन्याकुमारी
इन रूटों पर रेलवे विचार कर रही है। हालांकि, रेलवे तरफ से लेकिन अभी इन रूटों पर आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
मिनी वंदे भारत
मौजूदा वक्त में वंदे भारत ट्रेनों को यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यात्री इन ट्रेनों में सफर करने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली वंदे भारत ट्रेनों में मिनी वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेन में जहां 16 कोच होते हैं, वहीं मिनी वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होते हैं। मिनी वंदे भारत ट्रेनें कम व्यस्तता वाले रूटों पर चलेंगी।
[ad_2]
Source link