[ad_1]
Motorola Edge 40 की भारतीय कीमत:
23 मई को इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर Motorola Edge 40 की कीमत बताई है। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 27,999 रुपये होगी। इसके लिए प्री-ऑर्डर 23 मई से शुरू होंगे। कुछ ऑफर्स की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ नो कॉस्ट EMI ऑफर दिया जाएगा जिसके लिए आपको 5,000 रुपये प्रति माह देने होंगे। वहीं, 2000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा।
Motorola Edge 40 के संभावित फीचर्स:
यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 SoC से लैस हो सकता है। इसे नेबुला ग्रीन, एक्लिप्स ब्लैक और लूनर ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। यह फोन IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आता है। यह कंपनी का सबसे पतला हो सकता है। यह फोन 5G होगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
फोन में ड्यूल रियर कैमरा यूनिट दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ ड्यूल स्पीकर सेटअप के साथ आता है। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी दी जा सकती है।
[ad_2]
Source link