Home Business 15 दिन में ही पैसा डबल, 5 दिन में 59% चढ़ गए इस सरकारी खाद कंपनी के शेयर

15 दिन में ही पैसा डबल, 5 दिन में 59% चढ़ गए इस सरकारी खाद कंपनी के शेयर

0
15 दिन में ही पैसा डबल, 5 दिन में 59% चढ़ गए इस सरकारी खाद कंपनी के शेयर

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सरकारी खाद कंपनी फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) के शेयरों ने पिछले कुछ दिनों में इनवेस्टर्स को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर के शेयर पिछले 5 दिन में ही 59 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 1 महीने में सरकारी खाद कंपनी के शेयरों में करीब 130 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 316 रुपये है। वहीं, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 82.60 रुपये है। सरकारी कंपनी कॉम्प्लेक्स फर्टिलाइजर्स, स्ट्रेट फर्टिलाइजर्स, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर्स, बायो फर्टिलाइजर्स, इंपोर्टेड फर्टिलाइजर्स और बैग्ड जिप्सम बनाती है। 

15 दिन में कंपनी के शेयरों में आई 105% की तेजी

सरकारी कंपनी फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) के शेयरों में पिछले 15 ट्रेडिंग सेशंस में 105 पर्सेंट की तेजी आई है। सरकारी खाद कंपनी के शेयर 1 दिसंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 144.95 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 21 दिसंबर 2022 को बीएसई में 295.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 1 दिसंबर 2022 को फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.04 लाख रुपये होता। 

यह भी पढ़ें- एक सवाल और खत्म हुई एलन मस्क की बादशाहत, 24 घंटे में डूबे 63000 करोड़ रुपये

मद्रास फर्टिलाइजर्स के शेयरों में 1 महीने में 80% की तेजी

मद्रास फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के शेयरों में पिछले 1 महीने में 80 पर्सेंट की तेजी आई है। सरकारी खाद कंपनी के शेयर 22 नवंबर 2022 को बीएसई में 46.75 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 21 दिसंबर 2022 को बीएसई में 83.75 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 दिन में सरकारी कंपनी के शेयर करीब 36 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 188 पर्सेंट की तेजी आई है। साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को कंपनी के शेयर 29.15 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 21 दिसंबर 2022 को बीएसई में 83.75 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में मद्रास फर्टिलाइजर्स के शेयर 210 पर्सेंट चढ़ गए हैं। 

यह भी पढ़ें- गुजरात की इस कंपनी पर फिदा विदेशी निवेशक, 22 रुपये पर खरीद डाले 5 लाख शेयर

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें। 

[ad_2]

Source link