Home Life Style 15 मार्च 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले वाद-विवाद से बचें, सिंह, कन्या राशि वालों की मां की सेहत बिगड़ सकती है

15 मार्च 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले वाद-विवाद से बचें, सिंह, कन्या राशि वालों की मां की सेहत बिगड़ सकती है

0
15 मार्च 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले वाद-विवाद से बचें, सिंह, कन्या राशि वालों की मां की सेहत बिगड़ सकती है

[ad_1]

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 15 March 2023)

भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है. एकाग्रतापूर्वक काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी. किसी के साथ वाद-विवाद न करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव होगा. आप के अधूरे काम पूरे होंगे. व्यापार में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 15 March 2023)

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. आर्थिक रूप से हानि हो सकती है. फिर भी दोपहर के बाद आप निवेश संबंधी योजना पर काम कर सकते हैं. परिश्रम के अनुरूप रिजल्ट मिलेगा. विद्यार्थियों को काम में सफलता होगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा ना करें. नए काम की शुरुआत ना करें. शेयर-सट्टे में किसी तरह का जोखिम ना लें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 15 March 2023)

आध्यात्मिकता के प्रति आपको आकर्षण अधिक रहेगा. आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ चिंता का अनुभव करेंगे. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Source link