Home Life Style 16 दिसंबर को सूर्य बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा शानदार समय

16 दिसंबर को सूर्य बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा शानदार समय

0
16 दिसंबर को सूर्य बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा शानदार समय

[ad_1]

परमजीत/देवघर. वैसे तो ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर हर महीने होता है, क्योंकि सूर्य एक साल में सभी बारह राशियों पर गोचर करते हैं. लेकिन, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब इस गोचर को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है. धनु में सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास लग जाता है और सभी तरह के मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए विराम लग जाता है.

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि साल के आखिरी महीने दिसंबर में ग्रहों के राजा सूर्यदेव धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं. 16 दिसंबर को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे. सूर्यदेव का यह गोचर बहुत अहम माना जा रहा है. इसी दिन से खरमास भी शुरू हो जाएगा. वहीं, चार राशि के जातकों की किस्मत भी चमकने वाली है.

ये हैं वो चार भाग्यशाली राशियां

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सकारात्मक प्रभाव देगा. व्यापार में कमाई बढ़ेगी. शुभ फल की प्राप्ति होगी. साथ ही समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है. रोग और ऋण से मुक्ति मिल सकती है. साथ ही कोर्ट-कचहरी से छुटकारा मिल सकता है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की खास कृपा रहेगी. यह गोचर सकारात्मक प्रभाव देने वाला है. करियर और कारोबार के चलते यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा काफी लाभप्रद रहने वाली है. करियर-कारोबार में तरक्की मिलने वाली है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. आय के रास्ते खुलेंगे. व्यापार में विस्तार के लिए समय अनुकूल है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों पर सूर्य देव के गोचर का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में जूनियर-सीनियर से सहयोग प्राप्त होगा. मनचाहा ट्रांसफर या पोस्टिंग मिलने का योग है. भौतिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है. प्रेम संबंबों में सफलता हासिल होगी. घर में धार्मिक कार्य संपन्न होने वाले हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ है. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सुख मिल सकता है. जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनको सफलता हासिल हो सकती है. अगर आप प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं तो उसमें विशेष लाभ मिल सकता है. व्यापार में भी धन लाभ का योग है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Deoghar news, Life18, Local18

[ad_2]

Source link