[ad_1]
हाइलाइट्स
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
कुछ लोग जान बूझकर चीन मुद्दे के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं: एस जयशंकर
झूठ फैलाने वाले भी जानते हैं, यह सच नहीं: एस जयशंकर
पुणे. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि कुछ लोग जानबूझकर चीन मुद्दे (China Issue) के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं. जयशंकर ने कहा कि ‘1962 में चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया था, जबकि कुछ लोग ऐसा बताते हैं कि यह हाल ही में हुआ है. यहां पुणे में अपनी किताब ‘द इंडिया वे’ के मराठी अनुवाद ‘भारत मार्ग’ के विमोचन के मौके पर जयशंकर ने सवाल-जवाब सत्र के दौरान यह बात कही.’
एस जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी (Sindhu River) जल समझौते (आईडब्ल्यूटी) को लेकर कहा कि यह एक तकनीकी मामला है और दोनों देशों के सिंधु आयुक्त इस मुद्दे पर एक-दूसरे से बात करेंगे. भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध को लेकर कुछ लोगों या राजनीतिक दलों के नेताओं के भारत सरकार पर विश्वास की कमी के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री ने कहा कि ‘विपक्ष में कुछ लोग हैं, जिनकी ऐसी सोच है, जिसे समझना उनके लिए बेहद मुश्किल है.’ हालांकि, उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसे लोग जानबूझकर चीन के बारे में गलत खबरें या जानकारी फैलाते हैं.
जयशंकर ने कहा, ‘अगर आप पूछना चाहते हैं कि उन्हें भरोसा क्यों नहीं है, वे लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं, चीन के बारे में गलत खबर क्यों फैला रहे हैं? मैं इन सवालों का जवाब कैसे दे सकता हूं? क्योंकि मैं जानता हूं कि वे भी राजनीति कर रहे हैं. कभी-कभी वे जानबूझकर ऐसी खबरें फैलाते हैं और वे जानते हैं कि यह सच नहीं है.’ विदेश मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘कभी-कभी वे कुछ जमीन की बात करते हैं, जिसे चीन ने 1962 में ले लिया था. लेकिन वे आपको सच नहीं बताएंगे. वे आपको यह आभास कराएंगे कि यह घटना कल ही हुई थी.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India china ladakh, Rahul gandhi, S Jaishankar
FIRST PUBLISHED : January 29, 2023, 09:31 IST
[ad_2]
Source link