Home Tech & Gadget 2 घंटे की स्पेशल सेल में खरीदें Realme का नया फोन, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

2 घंटे की स्पेशल सेल में खरीदें Realme का नया फोन, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

0
2 घंटे की स्पेशल सेल में खरीदें Realme का नया फोन, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

रियलमी (Realme) ने पिछले हफ्ते भारत में अपने नए स्मार्टफोन Narzo N53 को लॉन्च किया था। फोन दो वेरिएंट 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में आता है। अगर आप इस फोन को खरीदने का मूड बना रहे हैं, तो आज आपके पास शानदार मौका है। कंपनी इस फोन को आज दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच स्पेशल सेल में ऑफर करने वाली है। सेल में आप इस फोन को अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट यानी realme.com से खरीद सकेंगे। स्पेशल सेल में फोन के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट पर 750 रुपये और 6जीबी रैम वाले वेरिएंट पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.74 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 450 निट्स का है। फोन 6जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। रियलमी का यह फोन Unisoc T612 चिपसेट के साथ आता है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का एआई कैमरा मिलेगा। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

BSNL का सस्ता प्लान सब पर भारी, पीछे छूटे जियो, एयरटेल और वोडा

ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड realme UT T Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 के साथ GPS/AGPS, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। रियलमी का यह फोन फेदर गोल्ड और फेदर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

[ad_2]

Source link