Home National 2 दिन पहले हुई शादी, पत्नी को छोड़ जा रहा था लंदन, प्लेन क्रैश में चली गई जान

2 दिन पहले हुई शादी, पत्नी को छोड़ जा रहा था लंदन, प्लेन क्रैश में चली गई जान

0
2 दिन पहले हुई शादी, पत्नी को छोड़ जा रहा था लंदन, प्लेन क्रैश में चली गई जान

[ad_1]

Last Updated:

Air India Plane Crash : एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुर्घटना में वडोदरा के भाविक माहेश्वरी की मौत हो गई. भाविक ने दो दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी. हादसे में 242 यात्रियों में से केवल एक जीवित बचा.

2 दिन पहले हुई शादी, पत्नी को छोड़ जा रहा था लंदन, प्लेन क्रैश में चली गई जान

भाविक माहेश्वरी लंदन में नौकरी करते थे और हाल ही में भारत लौटे थे.

हाइलाइट्स

  • एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 दुर्घटना में भाविक माहेश्वरी की मौत.
  • भाविक ने दो दिन पहले ही कोर्ट मैरिज की थी.
  • दुर्घटना में 242 यात्रियों में से केवल एक जीवित बचा.

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की भीषण दुर्घटना ने सैकड़ों परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया. इसी हादसे में वडोदरा के रहने वाले 26 वर्षीय भाविक माहेश्वरी की भी दर्दनाक मौत हो गई. इसमें सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि हादसे से महज दो दिन पहले ही भाविक ने कोर्ट मैरिज की थी.

भाविक माहेश्वरी लंदन में नौकरी करते थे और हाल ही में भारत लौटे थे. वडोदरा पहुंचने के बाद परिवार के कहने पर उन्होंने 10 जून को एक सादे समारोह में कोर्ट मैरिज की थी. योजना यह थी कि जब वह अगली बार छुट्टियों में भारत आएंगे, तब धूमधाम से शादी का फंक्शन किया जाएगा. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह मुलाकात अंतिम साबित होगी.

‘हमेशा के लिए अलविदा!’

12 जून को जब भाविक अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार हुए, तो उन्हें सी-ऑफ करने के लिए उनकी नवविवाहिता पत्नी और माता-पिता वडोदरा से अहमदाबाद आए थे. विदा के उन पलों में किसी को अंदाजा नहीं था कि यह ‘अलविदा’ सच में हमेशा के लिए होगा.

दुनिया में नहीं रहा इकलौता बेटा

हादसे के बाद माहेश्वरी परिवार के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो गया है कि उनका इकलौता बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. वडोदरा के वादी इलाके में रहने वाले भाविक के रिश्तेदारों का कहना है कि दो दिन पहले तक घर में खुशी का माहौल था, बेटे की शादी हुई थी. हर साल की तरह इस बार भी भाविक कुछ दिन परिवार के साथ बिताने भारत आया था.

परिजनों ने भाविक से आग्रह किया था कि वह इस बार शादी कर लें और पत्नी को बाद में अपने साथ लंदन ले जाएं. भाविक ने परिवार की बात मान ली और 10 जून को परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली. रिश्तेदारों के अनुसार, भाविक की पत्नी भी उन्हें सी-ऑफ करने अहमदाबाद एयरपोर्ट गई थीं, लेकिन घर लौटने से पहले ही यह भयावह दुर्घटना हो गई.

हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से केवल ब्रिटेन के विश्वास कुमार रमेश जीवित बच पाए, जबकि बाकी सभी की जान चली गई. भाविक भी उन लोगों में शामिल थे, जिनकी यह उड़ान जिंदगी की आखिरी उड़ान बन गई. माहेश्वरी परिवार और पूरे वडोदरा में शोक की लहर है. दो दिन पहले जिस बेटे की शादी पर सबने खुशियां मनाईं, अब उसी बेटे की तस्वीर पर फूल चढ़ाए जा रहे हैं.

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें

homenation

2 दिन पहले हुई शादी, पत्नी को छोड़ जा रहा था लंदन, प्लेन क्रैश में चली गई जान

[ad_2]

Source link