Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeTech & Gadget2 दिन में घर पहुंचेगा PAN Card, बिना कहीं जाए ऐसे करें...

2 दिन में घर पहुंचेगा PAN Card, बिना कहीं जाए ऐसे करें Online Apply


नई दिल्ली। PAN Card बनवाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको एक ऑनलाइन प्रोसेस बताने जा रहे हैं। इस तरीके से आप आसानी से PAN Card बनवा सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको घर बैठे एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में आपको निजी जानकारी भी दर्ज करनी होती है। तो चलिये आपको भी बताते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं-

PAN Card Apply करने के लिए आपको NSDL की Official Site (https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html) पर जाना होगा। यहां आपको नया PAN card बनवाना है या पुराना करेक्शन करना है, ये लिखना होगा। साथ ही यहां आपको Category भी लिखनी होगी। इसमें आपको लिखना होगा कि ये Individual है या Trust का है।

सभी चीजों का चयन करने के बाद आपको Title, Surname और First Name दर्ज करनी होगी। यहीं आपको D.O.B का ऑप्शन भी दिखाई देगा। आपको पहले ही बता दें कि सभी जानकारी दर्ज करते समय आपको काफी सावधानी बरतरनी होगी। यहां आपको Email ID भी लिखनी होगी। इसके अलावा यहां Mobile Number भी दर्ज करना होगा। सभी चीजें दर्ज करने के बाद आपको एप्लीकेशन सब्मिट करनी होगी।

कितनी होती है PAN Card की फीस?

डॉक्यूमेंट्स सही पाए जाने पर आपको PAN Card 48 घंटे के अंदर मिल जाएगी। PAN Card बनवाने के लिए आपको फीस भी देनी होगी। नॉर्मल PAN Card के लिए आपको 93 रुपए (बिना GST) फीस भरनी होती है। जबकि विदेशी नागरिकों के लिए फीस अलग होती है। International Citizen के लिए PAN Card की फीस 864 रुपए होती है। फीस आप ऑनलाइन भी आसानी से भर सकते हैं। ये फीस Credit/Debit Card से भी भरी जा सकती है। फीस भरने के बाद आपको डॉक्यूमेंट्स भेजने होते हैं। सभी डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करने के बाद ही आपको PAN Card Issue किया जाता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments