Home Life Style 20 दिसंबर 2022 का राशिफल: कर्क राशि वालों के पैसे होंगे खर्च, सिंह और कन्या राशि वाले ट्रिप का लेंगे मजा

20 दिसंबर 2022 का राशिफल: कर्क राशि वालों के पैसे होंगे खर्च, सिंह और कन्या राशि वाले ट्रिप का लेंगे मजा

0
20 दिसंबर 2022 का राशिफल: कर्क राशि वालों के पैसे होंगे खर्च, सिंह और कन्या राशि वाले ट्रिप का लेंगे मजा

[ad_1]

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 20 December 2022)

आज आप संभलकर चलें. शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने में आज कष्ट का अनुभव होगा. छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी. घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद होने से मन में दुख बना रहेगा. धन का अधिक से अधिक खर्च होगा. सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें. अनिद्रा होने से परेशानी होगी.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 20 December 2022)

कार्य सफलता और विरोधियों पर विजय मिलने से मन में प्रसन्नता छाई रहेगी. भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. आर्थिक रुप से भी आपको लाभ होगा. किसी बात को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. भाग्यवृद्धि के भी संकेत हैं. नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 20 December 2022)

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा. वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे. पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा. वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी. आर्थिक मामलों में भी लाभ होंगे. नकारात्मक विचारों से आप दूर रहें. मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी. छोटा प्रवास हो सकता है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Source link