
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
2024 का आम चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए संगठन जुट गया है। रुक्मणि विहार स्थित दिल्ली धाम में आयोजित दो दिवसीय विस्तारक शिविर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने विस्तारकों को जीत का मंत्र दिया। इस दो दिवसीय बैठक में 14 लोकसभा विस्तारक और 75 विधानसभा विस्तारक मौजूद हैं। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में 16 लोकसभा सीटें हारी थीं। इन सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए विस्तारक बैठक शनिवार से शुरू हो गई है।
इन लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक और इन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाली 75 विधानसभा के विस्तारकों का प्रशिक्षण शिविर का शनिवार दोपहर उद्घाटन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय शाक्य, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, मथुरा के नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल आदि ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक व संगठनकर्ता रहे पं. . दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप जलाकर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भारत के पहले आम चुनाव से लेकर वर्तमान स्थिति तक जनसंघ, भाजपा और अन्य पार्टियों की विचारधारा साझा की। उन्होंने कहा कि पहली लोकसभा में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने छोटे दलों को मिलाकर मोर्चा बनाया और कांग्रेस की अल्पसंख्यक तुष्टीकरण और उनकी नीतियों के खिलाफ संसद में आवाज उठाना शुरू किया। 1957 में अटल बिहारी बाजपेयी आए और वोट प्रतिशत भी बढ़ा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उदासीनता और उनकी नीतियों को लोगों ने नकारना शुरू कर दिया है। यूं तो कहने को भारत को 1947 में आजादी मिली लेकिन राजनैतिक और वैचारिक आजादी 2014 में मिली है। सबका साथ और सबके विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इसीलिए देश में भाजपा का जनाधार भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस विचार धारा के साथ आगे बढ़ रही है, आशा है कि सभी विस्तारक उसी विचारधारा के साथ क्षेत्र में जाकर मेहनत करेंगे और संगठन की मजबूती का काम करेंगे।
जीत के लिए मजबूत रणनीति बनाएं विस्तारक
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल ने विस्तारकों को हार के कारण तलाशने और जीत के लिए मजबूती से रणनीति बनाने के लिए विभिन्न मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हर हाल में आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें 2019 में हारी हुई लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। इसीलिए अभी से क्षेत्र में जाकर सभी लोकसभा और विधानसभा विस्तारक भाजपा की जीत के लिए रणनीति बनाएं।
[ad_2]
Source link