Home Entertainment 2022 का आखिरी सनसेट, स्विट्जरलैंड में करीना कपूर तो समंदर किनारे भाई के साथ सुहाना खान

2022 का आखिरी सनसेट, स्विट्जरलैंड में करीना कपूर तो समंदर किनारे भाई के साथ सुहाना खान

0
2022 का आखिरी सनसेट, स्विट्जरलैंड में करीना कपूर तो समंदर किनारे भाई के साथ सुहाना खान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नए साल को लेकर हर कोई सेलिब्रेशन के मूड में हैं। बॉलीवुड से कई सेलिब्रिटीज हॉलीडे डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं। साल 2022 के आखिरी दिन करीना कपूर से लेकर सुहाना खान ने सनसेट की तस्वीरें शेयर की हैं। करीना कपूर इस वक्त स्विट्जरलैंड में हैं। उनके साथ सैफ अली खान, तैमूर और जेह हैं। करीना साल का आखिरी सनसेट एंजॉय करती दिखीं और 2023 के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार दिखीं। करीना ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

पोज दे रहीं करीना

फोटो में करीना ने बैगी जींस और ब्लू चेक शर्ट पहना है। वह कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। उनके बैकग्राउंड में सनसेट दिखाई दे रहा है। वह अपना रेड हेयर फ्लॉन्ट कर रही हैं। हंसल मेहता की नई फिल्म से उनका यह लुक है। करीना ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 2022 के आखिरी सनसेट का पीछा करते हुए और पोज दे रही हूं। 

 

अबराम के साथ मस्ती

शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान ने अबराम के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने भी 2022 के आखिरी दिन की झलक दिखाई। शाम के वक्त वह अबराम के साथ समंदर किनारे मस्ती कर रही हैं। तस्वीर में उनका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। कैप्शन में सुहाना ने ब्लैक हार्ट इमोजी बनाया। 

 

दुबई में सुहाना की पार्टी

इस हफ्ते की शुरुआत में सुहाना दुबई में पार्टी करती दिखी थीं। उन्होंने करण जौहर और गौरी खान को ज्वॉइन किया था। सुहाना के फैन पेज से पार्टी की तस्वीरें सामने आई थीं। वहीं क्रिसमस पर सुहाना ने कपूर फैमिली के साथ लंच किया। उनके साथ द आर्चीज के को-स्टार अगस्त्य नंदा और उनकी बहन नव्या नवेली नंदा थीं। 

 

[ad_2]

Source link