Thursday, April 10, 2025
Google search engine
HomeEntertainment2022 में साउथ की इन दो फिल्मों ने की इतनी मोटी कमाई,...

2022 में साउथ की इन दो फिल्मों ने की इतनी मोटी कमाई, बॉलीवुड की टॉप 10 मूवीज का कलेक्शन भी है कम


Image Source : TWITTER
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा

नई दिल्ली: साल 2022 अब बस अपने अंतिम सप्ताह में है। यह साल बॉलीवुड के लिए काफी संघर्ष भरा रहा है। ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘शमशेरा’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ जैसी बिग बजट फिल्मों ने भी उतना कलेक्शन नहीं किया जितनी इनसे उम्मीद थी। वहीं साउथ की कुछ फिल्मों ने लोगों के दिलों पर राज किया और खूब जमकर कमाई की। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों की कमाई पर भारी साउथ की सिर्फ 2 फिल्मों का कलेक्शन भारी पड़ रहा है। 

KGF 2 और RRR ने की बेशुमार कमाई 

इस साल सबसे ज्यादा पैसा बटोरने वाली फिल्मों में  KGF 2 और RRR का नाम सबसे ऊपर है। यश स्टारर फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने 1200 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया। वहीं रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘आरआरआर’ ने 1100 करोड़ रुपए की मोटी कमाई अपने नाम की। इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर होता है 2300 करोड़ रुपए। जबकि बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों का कलेक्शन भी इससे कम है।  

बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में भी नहीं बटोर सकीं इतना पैसा 

वहीं हम हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड की बात करें तो टॉप 10 की लिस्ट में रही फिल्में भी साउथ की इन दो फिल्मों की कमाई को नहीं छू सकीं। आपको जानकर शायद अचंभा लगे कि बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों का कलेक्शन कुल मिलाकर महज 1387 करोड़ रुपए है। जिसमें ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘दृष्यम 2’ जैसी हाईएस्ट ग्रॉसर भी शामिल हैं। 

ये हैं साउथ की टॉप 10 फिल्में

  1. केजीएफ चैप्टर 2- 1200 करोड़ 
  2. आरआरआर- 1100 करोड़ 
  3. पीएस 1- 500 करोड़ 
  4. विक्रम- 428 करोड़ 
  5. कंतारा- 400 करोड़ 
  6. बीस्ट- 227 करोड़ 
  7. सरकारु वारी पाटा- 192.4 करोड़ 
  8. वलीमई- 163.2 करोड़ 
  9. भीमला नायक- 161.2 करोड़ 
  10. राधे श्याम- 148.4 करोड़   

Tunisha Death Case: शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की डिलीट हुई चैट से खुलेगा हर राज, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में 

  1. ब्रह्मास्त्र- 435 करोड़ 
  2. दृष्यम 2- 300 करोड़
  3. द कश्मीर फाइल्स- 247 करोड़ 
  4. भूल भुलैया 2- 202 करोड़ 
  5. गंगूबाई काठियावाड़ी- 126 करोड़ 
  6. जुग जुग जियो- 79 करोड़ 
  7. सम्राट पृथ्वीराज- 68 करोड़ 
  8. बच्चन पांडे- 49 करोड़ 
  9. एक विलेन रिटर्न्स- 42 करोड़ 
  10. शमशेरा- 41 करोड़ 

‘शार्क टैंक इंडिया 2’ की शार्क नमिता थापर के बच्चों का नाम है जय और वीरू, बिग बी के सामने हुआ खुलासा

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments