Home National 2024 में अखिलेश का मिशन 80? भाजपा-बसपा पर बरसे सपा प्रमुख, बोले-विपक्षियों के पीछे लगा दी एजेंसियां

2024 में अखिलेश का मिशन 80? भाजपा-बसपा पर बरसे सपा प्रमुख, बोले-विपक्षियों के पीछे लगा दी एजेंसियां

0
2024 में अखिलेश का मिशन 80? भाजपा-बसपा पर बरसे सपा प्रमुख, बोले-विपक्षियों के पीछे लगा दी एजेंसियां

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भले ही लोकसभा चुनाव में अभी समय हो, लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों ने एक-दूसरे पर अभी से आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए हैं। भाजपा ने चुनावी रोडमैप तैयार कर लिया है तो वहीं सपा भी पीछे नहीं है। अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर मिशन 80 पर काम करना शुरू कर दिया है। रविवार को सीतापुर पहुंचे सपा प्रमुख ने पार्टी की मंशा भी बता दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर हराएंगे। भाजपा चुनाव से पूर्व ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के जरिए विपक्षियों को बदनाम करने की साजिश कर रही है। पूर्व में विधानसभा चुनाव से पूर्व भी इस तरह की हरकत बीजेपी ने की थी। यह चुनाव से पूर्व उसका रोडमैप है। उसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

अखिलेश यादव यहां रविवार को महमूदाबाद के पोखरकलां गांव में स्व.महेन्द्र वर्मा की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रही हैं उनके नेताओं और उनके परिजनों को झूठा बदनाम करके चुनावी रणनीति की ओर काम कर रही है। उनके पीछे एजेंसियों को लगाया जा रहा है। सपा को बदनाम करने के लिए कन्नौज में इत्र कारोबारी के यहां छापा डाला गया मगर वह 250 करोड़ रुपया भाजपा का ही निकला। चुनाव से पहले भाजपा इस काम को करती आई है। 

बसपा को भी उन्होंने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बसपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरा साथ दिया इसलिए कई सीटें सपा हार गई। अखिलेश यादव ने कहा कि उमेश पाल भाजपा का कार्यकर्ता था। उसकी सुरक्षा के लिए जब दो गनर उपलब्ध कराए गए तो इंटलीजेंस कहां थी। इतनी बड़ी वारदात हो गई। दो जवान भी शहीद हो गए। सरकार इस मामले में विफल रही है। कानपुर देहात में मां-बेटी के जिंदा जलाए जलाए जाने को लेकर बुलडोजर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान बुलडोजर नहीं हो सकती है। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ठोक देना, मिट्टी में मिला देना जैसी भाषा का प्रयोग लोकतंत्र में स्थान नहीं रखता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में उनको हराएंगे।


 

[ad_2]

Source link