Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeNational2024 में भी मोदी-योगी का जलवा बरकरार, आ गया लोकसभा चुनाव का...

2024 में भी मोदी-योगी का जलवा बरकरार, आ गया लोकसभा चुनाव का ताजा सर्वे; किसकी बनेगी सरकार?


ऐप पर पढ़ें

Loksabha Chunav Survey 2024: 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदें चरम पर पहुंच गई हैं क्योंकि पूरा देश इस राजनीतिक संग्राम को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शीर्ष पार्टियां जोर-शोर से कमर कस चुकी हैं। इस चुनावी माहौल के बीच, नया सर्वे आया है। Zee News-MATRIZE poll ने एक जनमत सर्वेक्षण जारी किया है। इस सर्वे में पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए बंपर सीटें जीत रही है। वहीं, यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी विपक्षी दलों को तगड़ा झटका दे सकती है। 

सर्वे करने वाली टीम का कहना है कि सर्वेक्षण में एनडीए के साथ नए सहयोगियों के जुड़ने और विपक्ष के इंडिया ब्लॉक में टूट की हालिया घटनाएं भी शामिल हैं। इस पोल के मुताबिक, एनडीए 377 सीटें जीत सकती है, जबकि विपक्षी महागठबंधन के खाते में 94 और अन्य के पास 72 सीटें आ सकती हैं।

Zee News-MATRIZE ने लोकसभा ओपिनियन पोल 5 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित किया गया। इसमें 543 लोकसभा सीटों पर 1,67,843 व्यक्तियों से राय ली गई। इसमें 87,000 पुरुष और 54,000 महिलाएं शामिल थीं। इसके अलावा, सर्वेक्षण में पहली बार मतदान करने वाले 27,000 मतदाताओं से भी चर्चा को शामिल किया गया है। 

उत्तर में NDA का जलवा, दक्षिण में विपक्षी गठबंधन

Zee News-MATRIZE poll के अनुसार, अगर आज चुनाव होते हैं तो भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) महत्वपूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है। सर्वेक्षण में उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के प्रमुख क्षेत्रों में एनडीए की व्यापक जीत का संकेत दिया गया है। हालांकि, सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार, दक्षिणी राज्यों का झुकाव विपक्षी भारत गुट की ओर प्रतीत होता दिख रहा है। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments