Home Life Style 21 जनवरी 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कन्या राशि वाले यात्रा से बचें

21 जनवरी 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कन्या राशि वाले यात्रा से बचें

0
21 जनवरी 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कन्या राशि वाले यात्रा से बचें

[ad_1]

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 21 January 2023)

व्यवसाय स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा. विरोधियों को लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. बौद्धिक चर्चा में अपने टेलेंट को बता पाएंगे. सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा. पार्टनरशिप से भी लाभ होगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 21 January 2023)

प्रणय प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है. फिर भी गुस्से पर संयम रखें. पेट से संबंधित रोगों से कोई कष्ट हो सकता है. दोपहर के बाद परिवार में आनंद और उल्लास का वातावरण रहेगा. मानसिक रूप से प्रसन्नता और स्फूर्ति का अनुभव होगा. व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है. सहकर्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दोगुना हो जाएगा. विरोधियों को परास्त होना पडे़गा.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 21 January 2023)

आज शारीरिक ताजगी का आप में अभाव रहेगा. किसी बात की चिंता से काम में मन नहीं लगेगा. धनहानि होने की आशंका है. क्रोध पर संयम रखें. काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. संतान के विषय में चिंता सताएगी. आज के दिन प्रवास को टालें. दोपहर के बाद भी स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Source link